Saurabh Pandey | September 7, 2025 | 09:53 AM IST | 1 min read
यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के बीएड संस्थानों में एडमिशन के लिए किया जाता है। यूपी बीएड काउंसलिंग बीएड कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में सीटें आवंटित करने की प्रक्रिया है। यूपी बीएड काउंसलिंग की प्रक्रिया चल रही है।
नई दिल्ली : बुन्देलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा यूपी बीएड काउंसलिंग राउंड 3 (पूल काउंसलिंग) के लिए चॉइस फिलिंग आज यानी 7 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 9 सितंबर तक अपनी पसंद भर सकते हैं। राउंड -3 उन उम्मीदवारों के लिए आखिरी मौका है जो पहले राउंड में शामिल नहीं हो पाए थे या अपनी सीट पक्की नहीं कर पाए थे। इस प्रक्रिया में पंजीकरण, विकल्प भरना, सीट आवंटन और सीट मैट्रिक्स को अपडेट करना शामिल है।
यूपी बीएड जेईई राउंड 3 के लिए 5 सितंबर को रिक्त सीटों की सूची जारी हो चुकी है। काउंसलिंग की प्रक्रिया 26 सितंबर 2025 तक चलेगी। संस्थान की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक काउंसलिंग के 4 राउंड आयोजित किए जाएंगे। चौथे राउंड में सीधे कॉलेज द्वारा प्रवेश दिया जाएगा।
यूपी बीएड जेईई कार्यक्रम | काउंसलिंग तारीख |
---|---|
पंजीकरण | 6 सितंबर से 8 सितंबर 2025 |
चॉइस फिलिंग | 7 सितंबर से 9 सितंबर 2025 |
सीट आवंटन रिजल्ट डेट | 10 सितंबर 2025 |
आवंटन पत्र डाउनलोड करने की तिथि | 11 सितंबर 2025 |
सीट मैट्रिक्स अपडेट | 12 सितंबर 2025 |