Abhay Pratap Singh | August 11, 2025 | 12:43 PM IST | 1 min read
जीकप 2025 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश ने उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 (UPJEE 2025) के अंकों के आधार पर राउंड 5 सीट आवंटन परिणाम की घोषणा कर दी है। जीकप काउंसलिंग राउंड 5 में भाग लेने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
जीकप 2025 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। सीट आवंटित अभ्यर्थियों को सीट स्वीकृति शुल्क के रूप में 3,250 रुपए का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों को राउंड-5 के लिए कॉलेज और कोर्स के विकल्प भरने के लिए 6 से 9 अगस्त, 2025 तक का समय दिया गया था।
डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके जेईईसीयूपी काउंसलिंग 2025 सीट आवंटन परिणाम जांच सकते हैं:
Also readJEECUP Counselling 2025 Live: जीकप राउंड 5 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, अपडेट्स जानें
अभ्यर्थियों को कॉलेज में रिपोर्ट करते समय निम्नलिखित दस्तावेज साथ ले जाना आवश्यक है:
उम्मीदवारों को अपना प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा शुल्क और काउंसलिंग फीस शुल्क का भुगतान करना होगा। जीकप काउंसलिंग राउंड 5 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2025 में आवंटित कैंडिडेट नीचे सारणी में महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:
कार्यक्रम | तिथियां |
---|---|
ऑनलाइन शुल्क भुगतान का समय | 11 से 13 अगस्त, 2025 तक |
दस्तावेज सत्यापन की तिथि | 11 से 14 अगस्त, 2025 तक |
राउंड 4 व 5 के लिए सीट वापसी की सुविधा | 14 अगस्त, 2025 |