JEECUP Answer Key 2025: जीकप आंसर की jeecup.admissions.nic.in पर जारी, आपत्तियां दर्ज कराएं
Abhay Pratap Singh | June 16, 2025 | 07:22 PM IST | 2 mins read
जीकप 2025 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश द्वारा आज यानी 16 जून को यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए उत्तर कुंजी जारी कर दी है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक), उत्तर प्रदेश में उपस्थित हुए उम्मीवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर जीकप 2025 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
जीकप 2025 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2025 उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है। इसके लिए अभ्यर्थियों को आवश्यक शुल्क का भुगतान करना होगा।
JEECUP Answer Key 2025: कैसे डाउनलोड करें?
छात्र निम्नलिखित चरणों का पालन करके जीकप आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- JEECUP की वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर, JEECUP उत्तर कुंजी 2025 लिंक पर जाएं।
- आवश्यक क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- जीकप प्रोविजनल आंसर की जांचें और डाउनलोड करें।
यूपी पॉलिटेक्निक प्रोविजनल आंसर की 2025 पर आपत्तियां दर्ज कराने के लिए छात्रों को प्रति प्रश्न 100 रुपए का प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा। यदि उम्मीदवार की आपत्तियां सही पाई जाती है तो उन्हें आपत्ति शुल्क वापस कर दिया जाएगा और जीकप अंतिम उत्तर कुंजी में त्रुटि को सुधारा जाएगा। आपत्तियों की समीक्षा विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा की जाएगी।
जीकप आंसर की 2025 की सहायता से अभ्यर्थी अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
JEECUP Provisional Answer Key 2025: आपत्तियां कैसे उठाएं?
नीचे दिए गए बिंदुओं का पालन कर आपत्तियां उठा सकते हैं:
- आधिकारिक पेज jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- JEECUP उत्तर कुंजी लिंक पर जाएं और लॉगिन करें।
- इसके बाद, आपत्ति दर्ज कराने वाले प्रश्न का चयन करें।
- वैध सहायक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच