सीजी आईआईटी काउंसलिंग पंजीकरण और च्वाइस फिलिंग के लिए उम्मीदवारों को मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशिल की आवश्यकता होगी।
Abhay Pratap Singh | June 16, 2025 | 06:23 PM IST
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ रोजगार एवं प्रशिक्षण संचालनालय ने (CG DET) ने इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ITI) -2025-26 एवं 2025-2027 के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। छत्तीसगढ़ आईटीआई काउंसलिंग पंजीकरण 2025 के लिए cgiti.admissions.nic.in पर जाकर अपडेटेड सीजी आईटीआई एडमिशन विवरणिका, शेड्यूल और सीट मैट्रिक्स 2025 जांच सकते हैं।
छत्तीसगढ़ आईटीआई काउंसलिंग शेड्यूल 2025 के अनुसार, पंजीकरण प्रक्रिया 16 जून को सुबह 10 बजे से 25 जून, 2025 तक आयोजित की जाएगी। सीजी आईटीआई काउंसलिंग 2025 का आयोजन चार चरणों में किया जाएगा। एनआईसी द्वारा मेरिट सूची 26 जून को और राउंड 1 के लिए चयन सूची 27 और 29 जून को जारी की जाएगी।
सीजी आईआईटी काउंसलिंग पंजीकरण और च्वाइस फिलिंग के लिए उम्मीदवारों को मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशिल की आवश्यकता होगी। छत्तीगढ़ आईटीआई 2025 रिजल्ट में न्यूनतम कटऑफ अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार काउंसलिंग पंजीकरण के लिए पात्र होंगे।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट सीजी आईटीआई काउंसलिंग 2025 पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं:
उम्मीदवार नीचे सारणी में सीजी आईटीआई एडमिशन 2025 के लिए काउसलिंग कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं:
कार्यक्रम | तिथियां |
---|---|
पंजीकरण | 16 जून -25 जून, 2025 |
एनआईसी द्वारा मेरिट सूची जारी करने की तिथि | 26 जून, 2025 |
राउंड - 1 | |
एनआईसी द्वारा चयन सूची जारी करने की तिथि | 27 और 29 जून, 2025 |
संस्थाओं द्वारा प्रवेश | 30 जून से 2 जुलाई, 2025 तक |
राउंड - 2 | |
एनआईसी द्वारा चयन सूची जारी करने की तिथि | 3 जुलाई से 5 जुलाई, 2025 |
संस्थाओं द्वारा प्रवेश | 6 जुलाई से 9 जुलाई, 2025 तक |
सीट मैट्रिक्स का अपडेट | 10 जुलाई, 2025 |
पंजीकरण | 11 जुलाई से 18 जुलाई, 2025 |
एनआईसी द्वारा मेरिट सूची जारी करने की तिथि | 19 जुलाई, 2025 |
राउंड - 3 | |
एनआईसी द्वारा चयन सूची जारी करने की तिथि | 20 जुलाई से 21 जुलाई, 2025 |
संस्थाओं द्वारा प्रवेश | 22, 23 और 25 जुलाई, 2025 |
राउंड - 4 | |
एनआईसी द्वारा चयन सूची जारी करने की तिथि | 26 से 28 जुलाई, 2025 |
संस्थाओं द्वारा प्रवेश | 29 जुलाई - 31 जुलाई, 2025 |