बिहार बीएड सीईटी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान कैंडिडेट को कॉलेज/ संस्थानों के विकल्प भरने और वरीयता का चयन करना होगा।
Abhay Pratap Singh | June 16, 2025 | 05:32 PM IST
नई दिल्ली: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) ने परिणाम की घोषणा के बाद बिहार बीएड सीईटी 2025 काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। आधिकारिक सूचना के अनुसार, बिहार बीएड सीईटी 2025 रिजल्ट में सफल उम्मीदवार ही बिहार बीएड सीईटी काउंसलिंग 2025 के लिए biharcetbed-lnmu.in पर पंजीकरण कर सकते हैं।
बिहार बीएड सीईटी 2025 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम में 16 जून से उपलब्ध करा दिए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के दौरान कैंडिडेट को कॉलेज/ संस्थानों के विकल्प भरने और वरीयता का चयन करना होगा। बिहार बीएड सीईटी काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 29 जून तय की गई है।
बिहार बीएड काउंसलिंग के समय उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित दस्तावेज होने चाहिए:
Also readBihar BEd CET Result 2025: बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट biharcetbed-lnmu.in पर जारी, डाउनलोड करें
बिहार बीएड सीईटी काउंसलिंग पंजीकरण 2025 के लिए अनारक्षित वर्ग के कैंडिडेट को 1,000 रुपए और एससी/एसटी व ईबीसी/बीसी/महिला/ईडब्ल्यूएस/अन्य को क्रमश: 500 रुपए एवं 750 रुपए शुल्क देना होगा। बिहार बीएड कट ऑफ अंक 2025 के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को आगे के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
बिहार बीएड कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन बिहार में भाग लेने वाले बीएड कॉलेजों से बीएड कोर्स में दाखिल लेने के लिए किया जाता है। अधिक जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्रों को एलएमएनयू की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
नीचे दी गई सारणी में कैंडिडेट बिहार बीएड सीईटी काउंसलिंग 2025 के लिए महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:
कार्यक्रम | तिथियां |
---|---|
कॉलेज/संस्थानों के विकल्प भरने और वरीयता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण | 16 जून - 29 जून, 2025 |
प्रथम चरण (राउंड 1) के कॉलेज आवंटन का प्रदर्शन | 4 जुलाई, 2025 |
राउंड 1 के लिए सीट पुष्टि शुल्क का भुगतान 3000 रुपए | 5 जुलाई - 15 जुलाई, 2025 |
संबंधित कॉलेज/संस्थान में दस्तावेज सत्यापन और राउंड 1 का प्रवेश | 5 जुलाई - 16 जुलाई, 2025 |