JEECUP Admit Card 2026: यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड jeecup.admissions.nic.in पर जारी, परीक्षा 2 जून से
Abhay Pratap Singh | May 27, 2026 | 05:17 PM IST | 1 min read
जीकप 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा काउंसलिंग, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने आज जॉइंट एंट्रेस एग्जाम (पॉलिटेक्निक) 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक आवेदन पत्र भरने वाले छात्र जीकप की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
New: JEECUP Mock Test
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
जीकप 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपी पॉलिटेक्निक हाल टिकट 2026 में उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, पंजीकरण संख्या/ रोल नंबर और दिशानिर्देश सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
यूपी पॉलिटेक्निक एंट्रेंस एग्जाम 2026 का आयोजन 2 जून से 9 जून तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में किया जाएगा। परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ फोटो आईटी और पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा। जीकप 2026 की अवधि 2 घंटे 30 मिनट निर्धारित की गई है। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगी।
Also read CUET UG 2026 Exam: बकरीद के चलते 28 मई की सीयूईटी यूजी परीक्षा स्थगित, नई तिथि जल्द होगी घोषित
जीकप 2026 एग्जाम पैटर्न के अनुसार, पेपर में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषयों से संबंधित कुल 100 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे। मार्किंग स्कीम के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काट लिया जाएगा।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा राज्य के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में इंजीनियरिंग, फार्मेसी और अन्य पॉलिटेक्निक और डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
UP Polytechnic Admit Card 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- जीकप की वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- यूपी पॉलिटेक्निंक एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- जीकप एडमिट कार्ड 2026 जांचें व प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल