Santosh Kumar | October 26, 2026 | 03:55 PM IST | 1 min read
जिन उम्मीदवारों ने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं।

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। 25 अक्टूबर तक, कुल 5,50,048 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 3,73,419 उम्मीदवारों ने अपना आवेदन पूरा कर लिया है व आवश्यक शुल्क का भुगतान कर दिया है। एनटीए ने इस संबंध में अपडेट जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं।
अब तक, 1,36,993 उम्मीदवारों ने तस्वीरें और हस्ताक्षर अपलोड नहीं किए हैं या शुल्क का भुगतान नहीं किया है। वहीं, 31,580 उम्मीदवारों ने तस्वीरें और हस्ताक्षर तो अपलोड कर दिए हैं, लेकिन शुल्क का भुगतान नहीं किया है।
इसलिए, जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। जिन उम्मीदवारों के आवेदन अधूरे हैं, उन्हें सभी बचे हुए चरण पूरे करने चाहिए, आवेदन शुल्क का भुगतान करना चाहिए।
यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में 14 से 18 दिसंबर तथा 21 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 87 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर, जेआरएफ और पीएचडी प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करती है।
एनटीए ने हेल्पडेस्क भी उपलब्ध कराया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर पात्रता शर्तें और सूचना बुलेटिन पढ़ें। एनटीए द्वारा यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए आवेदन लिंक ugcnet.nta.nic.in पर एक्टिव है।
ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर है। 29 से 31 अक्टूबर तक लेट फीस के साथ आवेदन जमा किए जा सकते हैं। आवेदनों में सुधार करने की सुविधा 2 से 4 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी।