Trusted Source Image

CSIR UGC NET December 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर के लिए 10 दिन शेष, csirnet.nta.nic.in पर करें अप्लाई

Abhay Pratap Singh | October 26, 2026 | 03:57 PM IST | 1 min read

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए 10 से 12 नवंबर तक का समय दिया जाएगा।

सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 नोटिफिकेशन। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 नोटिफिकेशन। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 आवेदन फॉर्म भरने के लिए 10 दिन शेष बचे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि 5 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं। सीएसआईआर नेट दिसंबर 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू है।

सीएसआईआर यूजीसी नेट रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जनरल कैटेगरी को 1150 रुपये, जनरल-ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी-एनसीएल को 600 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग व्यक्ति/ थर्ड जेंडर को 325 रुपये देना होगा। विलंब शुल्क 500 रुपये के साथ सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एप्लीकेशन विंडो 6 से 9 नवंबर तक खुली रहेगी।

अभ्यर्थियों को सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए 10 से 12 नवंबर तक का समय दिया जाएगा। यह प्रवेश परीक्षा केमिकल साइंसेज; अर्थ, ऐटमॉस्फेरिक, ओशन एंड प्लैनेटरी साइंसेज; लाइफ साइंसेज एंड बायो-टेक्नोलॉजी; मैथमेटिकल साइंसेज और फिजिकल साइंस विषय के लिए आयोजित की जाती है।

Also readUP PET Exam 2026: यूपी पीईटी परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करें अधिकारी - सीएम योगी

सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 परीक्षा 19, 22 और 27 दिसंबर को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की अवधि 180 मिनट निर्धारित की गई है। पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में उपलब्ध होगा। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शुरू होगी।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी दिसंबर-2026 की जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित करेगी। भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति और पीएचडी में दाखिला के लिए यह एक पात्रता परीक्षा है। अधिक जानकारी के लिए इंफॉर्मेशन ब्रोश्चर डाउनलोड कर सकते हैं।

CSIR UGC NET December 2026 Apply Online: आवेदन प्रक्रिया

  • सीएसआईआर एनटीए पोर्टल csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, कैंडिडेट एक्टिविटी - ‘Online Application for Joint CSIR UGC-NET December 2026’ पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें, फॉर्म भरें और ऑनलाइन फीस जमा करें।
  • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]