Trusted Source Image

CUET UG 2026 Exam: बकरीद के चलते 28 मई की सीयूईटी यूजी परीक्षा स्थगित, नई तिथि जल्द होगी घोषित

Abhay Pratap Singh | May 25, 2026 | 07:35 AM IST | 2 mins read

सीयूईटी यूजी का आयोजन भारत भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों के साथ ही कई राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों द्वारा पेश किए जाने वाले स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।

Back

CUET UG Subject-wise Question Bank 2027

Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.

Download EBook
सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाती है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाती है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 28 मई को होने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 परीक्षा ईद-उल-ज़ुहा (बकरीद) के चलते स्थगित कर दी गई है। एनटीए द्वारा प्रभावित उम्मीदवारों के लिए संशोधित परीक्षा तिथियों की घोषणा जल्द ही की जाएगी। सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा 11 मई से शुरू है।

परीक्षा एजेंसी एनटीए ने छात्रों को सतर्क रहने और गलत सूचनाओं से बचने के लिए केवल आधिकारिक नोटिस का पालन करने पर जोर दिया है। परीक्षा से संबंधित नवीनतम सूचनाओं के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइटों nta.ac.in और cuet.nta.nic.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

नोटिस के अनुसार, “ईद-उल-ज़ुहा (बकरीद) के कारण छुट्टी की तिथि में बदलाव किया गया है और 5 मई 2026 के सार्वजनिक नोटिस के क्रम में, यह सूचित किया जाता है कि 28 मई 2026 को दोनों पालियों में आयोजित होने वाली सीयूईटी यूजी 2026 की परीक्षाएं अब स्थगित कर दी गई हैं।”

Also readCUET UG 2026 Revised Admit Card: सीयूईटी यूजी रिवाइज्ड एडमिट कार्ड जारी; 15,340 को मिले पसंदीदा केंद्र

आगे कहा गया कि, “प्रभावित उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की संशोधित तिथियों की सूचना उचित समय पर दी जाएगी।” सीयूईटी यूजी का आयोजन भारत भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों के साथ कई राज्य, डीम्ड और निजी विश्वविद्यालयों द्वारा पेश किए जाने वाले स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।

सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाती है। प्रत्येक प्रश्नपत्र में 50 प्रश्न होते हैं, जिसे पूरा करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाता है। सीयूईटी एग्जाम को तीन मुख्य भागों में बांटा गया है, जिसमें भाषा, विषय-विशिष्ट प्रश्न और सामान्य परीक्षा शामिल है।

सीयूईटी यूजी मार्किंग स्कीम 2026 के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 5 अंक दिए जाते हैं, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाता है। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं है। किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवार एनटीए हेल्पडेस्क से 011-40759000 पर या cuet-ug@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications