JEECUP 2025 Result: यूपी पॉलिटेक्निक का पासवर्ड कैसे करें रीसेट? कब आएगा रिजल्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट
Santosh Kumar | June 19, 2025 | 03:49 PM IST | 2 mins read
जीकप 2025 रिजल्ट के बाद छात्रों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें उन्हें अपनी पसंद की ब्रांच और संस्थान चुनने का मौका मिलेगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (जेईईसीयूपी) किसी भी समय यूपी पॉलिटेक्निक 2025 फाइनल आंसर की और रिजल्ट की घोषणा कर सकता है। यूपीजेईई 2025 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जीकप रिजल्ट और फाइनल आंसर की चेक कर सकेंगे। जीकप रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड याद रखना जरूरी है। अगर उम्मीदवार पासवर्ड भूल गए हैं, तो उसे रीसेट किया जा सकता है।
New: JEECUP Mock Test
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
जो छात्र अपना जीकप 2025 पासवर्ड भूल गए हैं, वे "फॉरगेट पासवर्ड" विकल्प पर क्लिक करके ओटीपी का उपयोग करके इसे रीसेट कर सकते हैं। ओटीपी उम्मीदवार के पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा।
अगर किसी छात्र का मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी बदल गया है, या पासवर्ड रीसेट करने में परेशानी आ रही है, तो वह अपने आवेदन नंबर, नाम और जन्मतिथि के साथ jeecuphelp@gmail.com पर ईमेल भेजकर मदद ले सकता है।
JEECUP 2025 Result: जीकप 2025 रिजल्ट डेट
रिजल्ट के बाद छात्रों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें उन्हें अपनी पसंद की ब्रांच और संस्थान चुनने का मौका मिलेगा। सीट अलॉटमेंट और काउंसलिंग से जुड़ी सभी जानकारी आधिकारिक पोर्टल पर अपडेट कर दी जाएगी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जीकप 2025 रिजल्ट 23 जून तक जारी किया जा सकता है। जेईईसीयूपी 2025 प्रोविजनल आंसर-की पहले 13 जून को जारी होने वाली थी, लेकिन यूपीजेईई ने इसे 3 दिन बाद यानी 16 जून को जारी किया।
JEECUP 2025 Final Answer Key: जीकप फाइनल आंसर की जल्द
जीकप परीक्षा 5 से 13 जून 2025 के बीच विभिन्न ग्रुप्स के लिए कराई गई। उम्मीदवार जीकप आंसर की 2025 का उपयोग करके संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। जीकप प्रश्न पत्र भी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
यदि किसी भी उम्मीदवार को जेईईसीयूपी प्रोविजनल आंसर की में कोई गलती लगती है, तो वे इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकते थे, चुनौती विंडो अब क्लोज हो चुकी है। प्राधिकरण जल्द ही जीकप फाइनल आंसर की जारी करेगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच