JEE Mains Result 2025: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट jeemain.nta.nic.in पर जारी, जानें डाउनलोड प्रक्रिया, कटऑफ
Santosh Kumar | February 10, 2025 | 10:58 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आज यानी 10 फरवरी को 13 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए जेईई मेन 2025 सेशन 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। हालांकि, आधिकारिक पोर्टल पर यह '500 इंटरनल सर्वर एरर' दिखा रहा है, लेकिन एनटीए ने रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर जेईई मेन 2025 रिजल्ट चेक या डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने 22 से 30 जनवरी के बीच जेईई मेन 2025 सेशन 1 की परीक्षा आयोजित की।
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
Guide 2027: IIT's | NIT's | IIIT's | Fees & Cutoffs 2026-27: IIT's | NIT's | IIIT's
जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। एनटीए द्वारा जेईई मेन फाइनल आंसर की 2025 पहले ही जारी कर दी गई है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, जेईई मेन 2025 सत्र 1 परीक्षा के लिए 13,78,232 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 13,00,273 परीक्षा में शामिल हुए। जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा में कुल उपस्थिति 94.4% रही।
JEE Mains Cutoff 2025: जेईई मेन कटऑफ 2025
जेईई मेन 2025 सत्र 1 बीई, बीटेक (पेपर 1) के लिए 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को और बीआर्क (पेपर 2ए) और बीप्लानिंग (पेपर 2बी) के लिए 30 जनवरी को आयोजित किया गया था। परीक्षा देश-विदेश में 618 केंद्रों पर हुई।
एनटीए जेईई मेन 2025 रिजल्ट के साथ जेईई मेन कटऑफ 2025 भी जारी करेगा। जेईई मेन्स 2025 मार्किंग स्कीम के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाते हैं और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाता है।
JEE Mains Result 2025: जेईई मेन 2025 रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
- आईडी लॉगिन करें जेईई मेन 2025 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
- अपने अंक जांचें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
यदि उम्मीदवारों को जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट डाउनलोड करने में किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]JEE Main 2025: एनआईटी कुरुक्षेत्र के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक, सैलरी
इस आर्टिकल में एनआईटी कुरुक्षेत्र में एडमिशन के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए, साथ ही एनआईटी कुरुक्षेत्र की कटऑफ रैंक और औसत पैकेज के बारे में भी बताया गया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार