Santosh Kumar | February 3, 2025 | 03:38 PM IST | 2 mins read
पिछले साल के रुझानों का विश्लेषण करें तो एनआईटी कुरुक्षेत्र में प्रवेश पाने के लिए जेईई मेन में 125 से 195 अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही जेईई मेन 2025 सेशन 1 की आंसर-की जारी कर सकती है। जेईई मेन 2025 सत्र 1 परीक्षा 22 से 30 जनवरी के बीच आयोजित की गई। देश के टॉप एनआईटी में एडमिशन पाना हर इंजीनियरिंग स्टूडेंट का सपना होता है। इस आर्टिकल में एनआईटी कुरुक्षेत्र में एडमिशन के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए, साथ ही एनआईटी कुरुक्षेत्र की कटऑफ रैंक और औसत पैकेज के बारे में बताया गया है।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Session 1 & 2 Analysis (2026) | Mock Test Strategy | Notes: Formulas & Quick Revision
Don't Miss: Foreign Universities in India | Study Guide
पिछले साल के रुझानों का विश्लेषण करें तो एनआईटी कुरुक्षेत्र में प्रवेश पाने के लिए जेईई मेन में 125 से 195 अंक प्राप्त करना आवश्यक है। एनआईटी कुरुक्षेत्र के लिए न्यूनतम अंक प्रत्येक पाठ्यक्रम और श्रेणी के लिए अलग-अलग हैं।
एनटीए जेईई मेन 2025 में एनआईटी कुरुक्षेत्र के लिए न्यूनतम अंक जानने के लिए उम्मीदवार पिछले वर्ष के जोसा कटऑफ की जांच कर सकते हैं। एनआईटी कुरुक्षेत्र की स्थापना वर्ष 1963 में भारत सरकार द्वारा की गई।
एनआईटी कुरुक्षेत्र ने एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 में इंजीनियरिंग में 81वां स्थान पाया है। यह संस्थान यूजी, पीजी और पीएचडी स्तर के कोर्स प्रदान करता है, जिनमें बीटेक, एमटेक, एमबीए, एमएससी, एमसीए और पीएचडी शामिल हैं।
एनआईटी कुरुक्षेत्र में प्रवेश पाने के लिए, उम्मीदवारों को जैम, गेट, जेईई मेन, कैट या निमसेट जैसी परीक्षाओं में शामिल होना चाहिए और वैध स्कोर प्राप्त करना चाहिए। बीटेक के लिए प्रवेश जोसा काउंसलिंग के माध्यम से किया जाता है।
पिछले साल एनआईटी कुरुक्षेत्र के डोमेस्टिक प्लेसमेंट में सबसे ज्यादा सीटीसी 61 लाख से 17 लाख रुपये के बीच रहा। इसमें कंप्यूटर इंजीनियरिंग को सबसे ज्यादा पैकेज वहीं पेट्रोलियम इंजीनियरिंग को सबसे कम पैकेज मिला।
इसके अलावा, एनआईटी कुरुक्षेत्र में औसत वेतन 8.92 लाख रुपये प्रति वर्ष से लेकर 19.70 लाख रुपये प्रति वर्ष तक है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में एनआईटी कुरुक्षेत्र के लिए शाखावार औसत वेतन 2024 की जांच कर सकते हैं-
कोर्स का नाम | एवरेज पैकेज (₹) |
|---|---|
सिविल इंजीनियरिंग | 8,99,000 |
कंप्यूटर इंजीनियरिंग | 19,70,000 |
इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी | 19,55,000 |
इलेक्ट्रॉनिक्स & कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग | 14,58,000 |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 11,91,000 |
मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 9,35,000 |
पेट्रोलियम इंजीनियरिंग | 8,92,000 |
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में एनआईटी कुरुक्षेत्र के लिए पिछले वर्ष की राउंड 1 कटऑफ और एनआईटी कुरुक्षेत्र के लिए जेईई मेन में सामान्य श्रेणी के लिए कितने मार्क्स आवश्यक हैं इसकी जानकारी देख सकते हैं-
कोर्स का नाम | रैंक कटऑफ | न्यूनतम स्कोर |
|---|---|---|
आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग | 1733 | 231+ |
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डाटा साइंस | 10487 | 175+ |
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग | 9975 | 190+ |
सिविल इंजीनियरिंग (4 इयर्स) | 38020 | 175+ |
सिविल इंजीनियरिंग (डुअल डिग्री) | 38339 | 120+ |
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (4 इयर्स) | 7405 | 190+ |
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (डुअल डिग्री) | 11043 | 175+ |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (4 इयर्स) | 20531 | 161+ |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (डुअल डिग्री) | 21568 | 161+ |
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (4 इयर्स) | 14883 | 161+ |
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (डुअल डिग्री) | 14593 | 161+ |
इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स | 19797 | 149+ |
इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी | 9541 | 175+ |
मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग | 12696 | 175+ |
मैकेनिकल इंजीनियरिंग (4 इयर्स) | 25875 | 161+ |
मैकेनिकल इंजीनियरिंग (डुअल डिग्री) | 26501 | 149+ |
माइक्रो इलेक्ट्रॉनिक्स एंड वीएलएसआई इंजीनियरिंग | 19912 | 161+ |
प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग | 36787 | 132+ |
रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन | 15989 | 175+ |
सस्टेनेबल एनर्जी टेक्नोलॉजीज | 38331 | 132+ |