JEE Mains Result 2026: जेईई मेन जनवरी सेशन रिजल्ट jeemain.nta.nic.in पर आज आने की उम्मीद, डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | February 16, 2026 | 08:37 AM IST | 1 min read
जेईई मेन 2026 सत्र 1 स्कोरकार्ड के साथ ही परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा जनवरी 2026 सेशन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य (JEE Main) का परिणाम 16 फरवरी को जारी किया जा सकता है। एनटीए की घोषणा के बाद कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर जेईई मेन्स रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जेईई मेन 2026 स्कोरकार्ड के साथ ही टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी। जेईई मेन जनवरी सेशन 2026 की परीक्षा 21 से 29 जनवरी तक आयोजित की गई थी।
एनटीए जेईई मेन रिजल्ट 2026 के पुनर्मूल्यांकन या पुनः जांच का कोई प्रावधान नहीं होगा। इस संबंध में किसी भी प्रकार का पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा। जेईई मेन स्कोर का उपयोग बीई/ बीटेक, बीआर्क, बीप्लानिंग प्रोग्राम में प्रवेश और जेईई एडवांस्ड के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए किया जाता है।
एनटीए ने बताया है कि सत्र 1 के परिणाम में कटऑफ अंक और अखिल भारतीय रैंक (AIR) जारी नहीं की जाएगी। ये जानकारी बाद के सत्र पूरे होने के बाद घोषित की जाएगी। जेईई मेन सत्र परीक्षा 2026 में 13 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे।
JEE Mains Result 2026 Time: जेईई मेन रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
जेईई मेन रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, रिजल्ट संबंधी लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस्ड 2026
जेईई मेन 2026 के सत्र 1 व 2 के बीई/ बीटेक पेपर में शीर्ष 2,50,000 सफल उम्मीदवार (सभी श्रेणियों सहित) जेईई एडवांस 2026 के लिए पात्र होंगे। जेईई मेन 2026 अप्रैल सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें