Abhay Pratap Singh | February 1, 2026 | 05:14 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन अप्रैल 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 फरवरी (रात 9:00 बजे) निर्धारित की गई है।
Discover your college admission chances with the JEE Main 2026 College Predictor. Explore NITs, IIITs, CFTIs and other institutes based on your percentile, rank, and details.
Try Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य (JEE Main) 2026 सत्र 2 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से जेईई मेन 2026 अप्रैल सेशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
JEE Main 2026: January Question Paper with Solutions
JEE Main 2026 Tools: College Predictor
JEE Main 2026: Important Formulas | Foreign Universities in India
पात्रता मानदंड के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी जेईई मेन में शामिल होने के लिए पात्र हैं। आवेदन के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। जेईई मेन अप्रैल 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 फरवरी रात 9 बजे तक और शुल्क भुगतान रात 11:50 बजे तक किया जा सकता है।
जेईई मेन रजिस्ट्रेशन फीस 2026 के रूप में एक पेपर के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये, जनरल-ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी-एनसीएल पुरुष/ सभी श्रेणियों की महिला उम्मीदवारों को 800 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को जेईई मेन सेशन 2 फॉर्म 2026 भरने के लिए 500 रुपये शुल्क देना होगा।
जेईई मेन अप्रैल 2026 सत्र की परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। जेईई मेन परीक्षा में दो पेपर (पहला पेपर बीई और बीटेक के लिए और दूसरा पेपर बीआर्क और बीप्लानिंग के लिए) होते हैं। जेईई मेन परीक्षा परीक्षा 13 भाषाओं में स्नातक इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी।
परीक्षा एजेंसी एनटीए ने जेईई मेन सेशन 2 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही परीक्षा शहरों की सूची भी जारी कर दी है। जेईई मेन परीक्षा प्रत्येक वर्ष दो सत्रों जनवरी और अप्रैल में आयोजित की जाती है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए जेईई मेन 2026 सेशन 2 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट जेईई मेन सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं: