JEE Mains 2026 Paper 2 Result: जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट पेपर 2 के लिए जारी, 4 छात्रों ने 100% स्कोर प्राप्त किए
Abhay Pratap Singh | May 5, 2026 | 09:31 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2026 पेपर 2 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Check your admission chances in NITs & School of planning and architecture
Use Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने अप्रैल सत्र के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा - मुख्य (JEE Mains) 2026 के पेपर 2 (बीआर्क/ बीप्लानिंग) का परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर जेईई मेन 2026 सेशन 2 पेपर 2 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Latest: JEE Main 2026 Architecture College Predictor
Admission Alert: B.Arch @ VIT Bhopal University. Apply Now
जेईई मेन 2026 पेपर 2 स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जेईई मुख्य 2026 (सत्र-2) पेपर 1 रिजल्ट में कुल चार छात्रों ने 100% एनटीए स्कोर प्राप्त किया है, जिसमें 3 लड़के और एक लड़की शामिल हैं।
एनटीए द्वारा जेईई मेन पेपर 2 का आयोजन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (NIT), स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) और अन्य संस्थानों द्वारा पेश किए जाने वाले स्नातक वास्तुकला (बी.आर्क) और योजना (बी.प्लानिंग) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
JEE Main 2026 Session 2 Paper 2 Result: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सेशन 2 जेईई मेन 2026 पेपर 2 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- जेईई मेन 2026 (सेशन 2) पेपर 1 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- जेईई मेन 2026 पेपर 2 रिजल्ट जांचें और डाउनलोड करें।
जेईई मेन स्कोरकार्ड 2026 में उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी, अंक और रैंक जैसे महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं। जेईई मेन अप्रैल पेपर 2 रिजल्ट 2026 में किसी भी प्रकार की विसंगति होने पर, उसमें सुधार के लिए अभ्यर्थियों को तुरंत परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर उपलब्ध नवीनतम सूचना जांचने की सलाह दी गई है।
JEE Main Toppers 2026 Session 2: जेईई मेन 2026 टॉपर्स सेशन 2
नीचे सारणी में जेईई मेन 2026 अप्रैल पेपर 2 में 100 प्रतिशत एनटीए स्कोर प्राप्त करने वाले छात्रों की लिस्ट जांच सकते हैं:
| क्रम संख्या | आवेदन संख्या | कैंडिडेट का नाम | पात्रता का राज्य (12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने/परीक्षा में बैठने का राज्य) | एनटीए स्कोर |
|---|---|---|---|---|
| 1 | 260310393002 | मीरा कृष्णा आरएस | केरल | 100.0000000 |
| 2 | 260310534371 |
सूर्यथेजस एस
|
केरल | 100.0000000 |
| 3 | 260310713616 | गौरी शंकर वी | केरल |
100.0000000
|
| 4 |
260310353050
|
सार्थक अग्रवाल | उत्तर प्रदेश |
100.0000000
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी