JEE Main cut-offs 2024: जेईई मेन कट-ऑफ 2024 के सभी कैटेगरी में पिछले वर्ष की तुलना में हुई बढ़ोतरी
Abhay Pratap Singh | April 25, 2024 | 08:15 AM IST | 1 min read
जेईई मेन रिजल्ट 2024 में टॉप 2.5 लाख में रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार ही जेईई एडवांस परीक्षा 2024 में बैठने के लिए पात्र होंगे।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2024 (जेईई मेन 2024) सत्र 2 का परिणाम 24 अप्रैल को 10,67,959 छात्रों के लिए जारी किया है। आंकड़ों के अनुसार, सभी श्रेणियों के लिए जेईई मेन कट-ऑफ 2024 में पिछले वर्ष की तुलना में काफी बढ़ोतरी हुई है।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's | Study Guide
New: Physics Formula Handbook | PYQ Strategy | Notes: Formulas | Rank Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
एनटीए द्वारा जेईई मेन रिजल्ट के साथ ही न्यूनतम जेईई मेन कट-ऑफ प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की घोषणा भी की गई है। जेईई मेन कट-ऑफ 2024 परीक्षा के कठिनाई स्तर, परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों की संख्या, पिछले वर्षों के कट-ऑफ और अन्य फैक्ट के आधार पर निर्धारित की जाती है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जेईई मेन स्कोर कार्ड 2024 जारी किया है। जेईई मेन परीक्षा में शामिल हुए छात्र लॉगिन क्रेडेंशियल एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की सहायता से जेईई मेन अप्रैल सत्र रिजल्ट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
जेईई मेन रिजल्ट 2024 में शीर्ष 2.5 लाख में रैंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी ही जेईई एडवांस परीक्षा 2024 में बैठने के लिए पात्र होंगे। इस वर्ष, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटी मद्रास) द्वारा 26 मई को जेईई एडवांस 2024 का आयोजन किया जाएगा। जेईई मेन कट-ऑफ 2024 में पिछले वर्ष की तुलना में हुई बढ़ोतरी नीचे दी गई सारणी में उम्मीदवार देख सकते हैं।
Also read JEE Main Result 2024 (Out) Live: जेईई मेन अप्रैल 2024 रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक, टॉपर्स देखें
JEE Main cut-off 2024: इस वर्ष की कट-ऑफ लिस्ट
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में श्रेणी-वार जेईई मेन कट-ऑफ 2024 देख सकते हैं:
| कैटेगरी |
जेईई मेन कट-ऑफ प्रतिशत |
अभ्यर्थियों की संख्या |
|---|---|---|
|
अनारक्षित (यूआर) |
100 - 93.2362181 |
97,351 |
|
यूआर-पीडब्ल्यूडी |
93.2041331 - 0.0018700 |
3,973 |
|
ईडब्ल्यूएस |
93.2312696 - 81.3266412 |
25,029 |
|
ओबीसी |
93.2312696 - 79.6757881 |
67,570 |
|
एससी |
93.2312696 - 60.0923182 |
37,581 |
|
एसटी |
93.2312696 - 46.6975840 |
18,780 |
JEE Main Previous Year’s cut-off: पिछले वर्ष की कट-ऑफ लिस्ट
उम्मीदवार दी गई सारणी में पिछले वर्ष के जेईई मेन कट-ऑफ की तुलना इस वर्ष की जेईई कट-ऑफ से कर सकते हैं:
| कैटेगरी | कट-ऑफ |
|---|---|
|
सामान्य वर्ग |
90.7788642 |
|
ईडब्ल्यूएस |
75.6229025 |
|
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) |
73.6114227 |
|
अनुसूचित जाति (एससी) |
51.9776027 |
|
अनुसूचित जनजाति (एसटी) |
37.2348772 |
|
पीडब्ल्यूडी |
0.0013527 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच