JEE Main 2024 Session 2: जेईई मेन सत्र 2 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द होगी जारी, एग्जाम 4 अप्रैल से
Abhay Pratap Singh | March 13, 2024 | 07:18 PM IST | 2 mins read
संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2024 सत्र 2 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एनटीए एग्जाम से तीन दिन पहले जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड जारी करेगा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2024 सत्र 2 (जेईई मेन 2024 सत्र 2) के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द जारी की जाएगी। उम्मीदवार जेईई मेन 2024 सेशन 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप में परीक्षा तिथि और परीक्षा शहर का विवरण देख सकेंगे।
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा सिटी स्लिप आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। हालाँकि, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मुख्य परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी करने के संबंध में अभी तक कोई सूचना जारी नहीं किया है।
जेईई मेन 2024 सत्र 2 के लिए शहर सूचना पर्ची मार्च माह के अंतिम सप्ताह में जारी किये जाने की उम्मीद जताई गई है। उम्मीदवार लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की सहायता से जेईई मेन सेशन 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।
Also read JEE Main 2024 Paper 2 Topper List: जेईई मेन पेपर 2 टॉपर लिस्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जेईई मेन एग्जाम 2024 सत्र 2 का आयोजन 4 अप्रैल से 15 अप्रैल तक किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को जेईई मेन 2024 सेशन 2 एडमिट कार्ड के साथ पहचान पत्र जैसे पैन कार्ड/ आधार कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ वोटर आईडी आदि ले जाना अनिवार्य है।
JEE Main 2024 Session 2 Exam City Intimation Slip: करें डाउनलोड
आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर जेईई मेन सत्र 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
- इसके बाद ‘जेईई मेन सेशन 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप’ लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार अपना लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- अब स्क्रीन पर जेईई मुख्य परीक्षा शहर सूचना पर्ची प्रदर्शित होगी।
- उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
जेईई मेस सत्र-2 परीक्षा देशभर के 291 शहरों में बनाए गए करीब 544 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जेईई मेन सत्र-2 एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा से तीन दिन पहले एनटीए द्वारा ऑनलाइन जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी