JEE Main 2025 Answer Key: जेईई मेन सेशन 2 पेपर 2 आंसर की जारी, जानें डाउनलोड प्रक्रिया, ऑब्जेक्शन डेट
Santosh Kumar | May 14, 2025 | 03:16 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन आंसर की 2025 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2025 सेशन 2 पेपर 2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से जेईई मेन 2025 आंसर की डाउनलोड या चेक कर सकते हैं। जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा 2 से 9 अप्रैल के बीच आयोजित की गई। जेईई मेन आंसर की 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में दी गई है।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
Guide 2027: IIT's | NIT's | IIIT's | Fees & Cutoffs 2026-27: IIT's | NIT's | IIIT's
जेईई मेन आंसर की 2025 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। उम्मीदवार जेईई मेन आंसर की की मदद से अपने अंकों की गणना कर सकते हैं।
उम्मीदवार विसंगति के मामले में जेईई मेन आंसर की के खिलाफ आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। जेईई मेन रिजल्ट आंसर की पर उठाई गई आपत्तियों के आधार पर जारी किया जाएगा। पेपर 1 का रिजल्ट पहले ही जारी कर दिया गया है।
JEE Main Answer Key 2025: ऑब्जेक्शन डेट और फीस
एनटीए ने जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की पर आपत्तियां दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को कल यानी 15 मई तक का समय दिया है। जो अभ्यर्थी आंसर-की से संतुष्ट नहीं हैं, वे जेईई मेन आंसर-की को चुनौती दे सकते हैं।
जेईई मेन आंसर-की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने के लिए, उम्मीदवारों को आंसर की में दिए गए प्रश्न आईडी और उत्तर को नोट करना होगा। साथ ही, उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये की प्रोसेसिंग फीस देनी होगी।
JEE Mains 2025 Answer Key: जेईई मेन्स आंसर की कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एनटीए जेईई मेन्स प्रोविजनल आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- पेज पर जेईई मेन 2025 आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
- जेईई मेन आंसर-की 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- जांच करें यदि विसंगति है तो आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
- आपत्ति शुल्क जमा करें पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
यदि उम्मीदवारों को जेईई मेन 2025 सत्र 2 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने में किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
हाल ही में एनटीए ने जेईई मेन सेशन 2 पेपर 1 के उन उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया है जिनके रिजल्ट रोक दिए गए थे। उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जेईई मेन रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार