Trusted Source Image

JEE Main Result 2025: जेईई मेन सेशन 2 पेपर 2 रिजल्ट कब आएगा? प्रोविजनल आंसर की जल्द, जानें लेटेस्ट अपडेट

Santosh Kumar | April 29, 2025 | 04:32 PM IST | 2 mins read

जेईई मेन रिजल्ट आंसर की पर उठाई गई आपत्तियों के आधार पर जारी किया जाएगा। पिछले साल पेपर 2 रिजल्ट 19 मई को जारी किया गया।

Back

JEE Main Last Five Year Analysis (2026-2022)

Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.

Try Now
एनटीए द्वारा सेशन 2 जेईई मेन 2025 पेपर 1 का रिजल्ट 18 अप्रैल को जारी किया गया। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
एनटीए द्वारा सेशन 2 जेईई मेन 2025 पेपर 1 का रिजल्ट 18 अप्रैल को जारी किया गया। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) किसी भी समय जेईई मेन 2025 सेशन 2 पेपर 2 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर सकती है। जेईई मेन 2025 अप्रैल सेशन में शामिल होने वाले उम्मीदवार जेईई मेन आंसर की जारी होने के बाद एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे। सेशन 2 जेईई मेन 2025 पेपर 1 का रिजल्ट एनटीए ने 18 अप्रैल को जारी किया।

उम्मीदवार जेईई मेन 2025 आंसर की की मदद से अपने सत्र 2 पेपर 2 अंकों की गणना कर सकते हैं। जेईई मेन आंसर की दो तरह की होती हैं, प्रोविजनल और फाइनल। एनटीए सबसे पहले जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की 2025 जारी करेगी।

JEE Main Result 2025: जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट कब आएगा?

आंसर की में विसंगति होने पर उम्मीदवार इसके खिलाफ आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। जेईई मेन रिजल्ट आंसर की पर उठाई गई आपत्तियों के आधार पर जारी किया जाएगा। एनटीए ने जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट डेट की घोषणा नहीं की है।

जेईई मेन 2025 ऑब्जेक्शन विंडो बंद होने के बाद एनटीए जेईई मेन रिजल्ट कटऑफ के साथ परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी करेगी। एनटीए जल्द ही जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट 2025 (बीआर्क, बीप्लानिंग) लिंक को सक्रिय करेगी।

जेईई मेन 2025 जनवरी सत्र के पेपर 2 का रिजल्ट 23 फरवरी को घोषित किया गया। वहीं, सत्र 2 की परीक्षा 9 अप्रैल 2025 को दोपहर की पाली में आयोजित की गई। पिछले साल पेपर 2 रिजल्ट 19 मई को जारी किया गया।

Also readJEE Main Result 2025: जेईई मेन सेशन 2 पेपर 1 रिजल्ट जारी, jeemain.nta.nic.in से करें डाउनलोड

JEE Main 2025 Answer Key: जेईई मेन पेपर 2 आंसर की जल्द

जेईई मेन पेपर 2 बीआर्क और बीप्लानिंग की आंसर की से असंतुष्ट अभ्यर्थी आंसर की के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज कर सकेंगे। आपत्ति दर्ज करने के लिए अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न 200 रुपये की दर से आपत्ति शुल्क जमा करना होगा।

बिना प्रोसेसिंग फीस के भेजी गई आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार की चुनौती सही पाई जाती है, तो आंसर की बदल दी जाएगी और यह परिवर्तन सभी उम्मीदवारों की उत्तर पुस्तिकाओं पर लागू होगा।

जेईई मेन 2025 सेशन 1 पेपर 2 का रिजल्ट फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या jeemain@nta.nic.in पर ईमेल कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications