Santosh Kumar | April 19, 2025 | 12:07 AM IST | 2 mins read
जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2025 सत्र 2 पेपर 1 के नतीजे जारी कर दिए हैं। जेईई मेन 2025 सत्र 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपने नतीजे देख और डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन 2025 सत्र 2 परीक्षा 2 से 9 अप्रैल, 2025 के बीच आयोजित की गई। जेईई मेन 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया लेख में आगे दी गई है।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Atomic Structure | Law of Motion | PYQs (Atoms & Nuclei)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन सेशन 2 पेपर 1 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। जेईई मेन 2025 परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई।
एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट पहले ही फरवरी 2025 में घोषित कर दिया है। दोनों सत्रों के अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की अंतिम रैंकिंग तैयार की जाएगी। जेईई मेन 2025 सेशन 2 आंसर की पहले ही जारी कर दी गई है।
एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 2 के परिणाम के साथ ही, उम्मीदवारों की अखिल भारतीय रैंक भी घोषित कर दी है। परीक्षा देश भर के 285 शहरों और विदेश के 15 शहरों में बनाए गए 531 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।
केवल वे उम्मीदवार जो शीर्ष 2.5 लाख रैंक हासिल करते हैं, वे ही जेईई एडवांस परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। जेईई मेन 2025 का श्रेणीवार कटऑफ और योग्य उम्मीदवारों की संख्या की जानकारी नीचे तालिका में दी गई है-
| वर्ग | परसेंटाइल | योग्य उम्मीदवारों की संख्या |
|---|---|---|
| यूआर - जनरल | 100 - 93.1023262 | 97,321 |
| यूआर - पीडब्ल्यूडी | 93.0950208 - 0.0079349 | 3,950 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) | 93.0950208 - 80.383011 | 9,25,009 |
| ओबीसी - नॉन क्रीमी लेयर (एनसीएल) | 93.0950208 - 79.4313582 | 67,614 |
| अनुसूचित जाति (एससी) | 93.0950208 - 61.1526933 | 37,519 |
| अनुसूचित जनजाति (एसटी) | 93.0950208 - 47.9026465 | 18,823 |
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई मेन 2025 सेशन 2 स्कोरकार्ड की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
निम्नलिखित उम्मीदवारों ने आवेदन संख्या के आरोही क्रम में जेईई (मुख्य) 2025 पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक.) में 100 एनटीए स्कोर प्राप्त किया है-
क्रम संख्या | आवेदन संख्या | अभ्यर्थी का नाम | पात्रता राज्य (12वीं उत्तीर्ण राज्य) |
|---|---|---|---|
1 | 250310002966 | एमडी अनस | राजस्थान |
2 | 250310009213 | आयुष सिंघल | राजस्थान |
3 | 250310013515 | आर्चिस्मान नंदी | पश्चिम बंगाल |
4 | 250310016185 | देवदत्ता माझी | पश्चिम बंगाल |
5 | 250310017038 | आयुष रवि चौधरी | महाराष्ट्र |
6 | 250310034153 | लक्ष्य शर्मा | राजस्थान |
7 | 250310034720 | कुशाग्र गुप्ता | कर्नाटक |
8 | 250310070875 | हर्ष ए गुप्ता | तेलंगाना |
9 | 250310090488 | आदित प्रकाश भगड़े | गुजरात |
10 | 250310133572 | दक्ष | दिल्ली |
11 | 250310141348 | हर्ष झा | दिल्ली |
12 | 250310150634 | रजित गुप्ता | राजस्थान |
13 | 250310201195 | श्रेयस लोहिया | उत्तर प्रदेश |
14 | 250310236696 | सक्षम जिंदल | राजस्थान |
15 | 250310254844 | सौरव | उत्तर प्रदेश |
16 | 250310255592 | वंगला अजय रेड्डी | तेलंगाना |
17 | 250310296087 | सानिध्य सराफ | महाराष्ट्र |
18 | 250310299968 | विशाल जैन | महाराष्ट्र |
19 | 250310312145 | अर्नव सिंह | राजस्थान |
20 | 250310391420 | शिवेन विकास तोशनीवाल | गुजरात |
21 | 250310469257 | कुशाग्र बैंगाहा | उत्तर प्रदेश |
22 | 250310564942 | साई मनोरमा गुथिकोंडा | आंध्र प्रदेश |
23 | 250310569571 | ओम प्रकाश बेहरा | राजस्थान |
24 | 250310746461 | बानी ब्रता माझी | तेलंगाना |
जेईई मेन परीक्षा इंजीनियरिंग-आर्किटेक्चर में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। भारत के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए यह अनिवार्य परीक्षा है। इसके माध्यम से NIT, IIIT, CFTI और अन्य टॉप कॉलेजों में प्रवेश मिलता है।
यदि उम्मीदवारों को जेईई मेन 2025 सेशन 2 रिजल्ट डाउनलोड करने में किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
जेईई एडवांस्ड 2025 परीक्षा 18 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी। आईआईटी धारवाड़ के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? इस लेख में आईआईटी धार वाड़ के लिए शाखावार कटऑफ रैंक नीचे दी गई है।
Santosh Kumar