JEE Main Result 2025: रोके गए उम्मीदवारों का जेईई मेन सेशन 2 पेपर 1 का रिजल्ट jeemain.nta.nic.in पर जारी
Santosh Kumar | April 29, 2025 | 10:43 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन पेपर 1 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
Discover your college admission chances with the JEE Main 2026 College Predictor. Explore NITs, IIITs, CFTIs and other institutes based on your percentile, rank, and details.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आज यानी 29 अप्रैल को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन सेशन 2 पेपर 1 के उन उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया है जिनके रिजल्ट रोक दिए गए थे। एनटीए ने इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिन उम्मीदवारों के रिजल्ट रोक दिए गए थे, वे अब एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए जेईई मेन रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं।
JEE Main 2026: January Question Paper with Solutions
JEE Main 2026 Tools: College Predictor
JEE Main 2026: Important Formulas | Foreign Universities in India
जेईई मेन सेशन 2 पेपर 1 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। जेईई मेन 2025 परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई।
एनटीए ने 18 अप्रैल 2025 को जेईई मेन सत्र 2 (बीई/बीटेक) का परिणाम जारी किया। पहचान या दस्तावेजी विसंगति के कारण रोके गए परिणाम अब सत्यापन के बाद एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए हैं।
JEE Main Result 2025: शेष उम्मीदवारों को 'कारण बताओ नोटिस'
जारी अधिसूचना में कहा गया है कि जेईई मेन 2025 के उन उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी किया गया है जिनके दस्तावेज सही पाए गए हैं। ये उम्मीदवार एनटीए की वेबसाइट पर लॉग इन करके स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इसके अलावा, इसमें यह भी कहा गया है कि शेष उम्मीदवारों को 'कारण बताओ नोटिस' जारी किए जा रहे हैं और एनटीए द्वारा उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि एनटीए ने 23 उम्मीदवारों के परिणाम रोके थे।
जेईई मेन 2025 के सत्र 1 में 39 छात्रों के नतीजे जारी नहीं किए गए क्योंकि वे अनुचित गतिविधियों में शामिल पाए गए। सत्र 2 में 110 छात्रों के नतीजे भी रोक दिए गए जिन पर दस्तावेजों से छेड़छाड़ या धोखाधड़ी का संदेह था।
Also read JEE Main Result 2025: जेईई मेन सेशन 2 पेपर 1 रिजल्ट जारी, jeemain.nta.nic.in से करें डाउनलोड
JEE Mains 2025 Result: जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई मेन 2025 सेशन 2 स्कोरकार्ड की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- सेशन 2 जेईई मेन रिजल्ट लिंक 2025 पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
- आईडी लॉगिन करें जेईई मेन 2025 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
- अपने अंक जांचें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
यदि उम्मीदवारों को जेईई मेन 2025 सेशन 2 रिजल्ट डाउनलोड करने में किसी भी समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वे 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी