JEE Main 2025 Admit Card: जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड 7, 8 और 9 अप्रैल की परीक्षा के लिए जल्द होंगे जारी
Santosh Kumar | March 31, 2025 | 11:29 AM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को अपना जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन की जरूरत होगी।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही 7, 8 और 9 अप्रैल को होने वाली ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकती है। जिन उम्मीदवारों ने जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के जरिए एडमिट कार्ड जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे। जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 2 से 9 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Session 1 & 2 Analysis (2026) | Mock Test Strategy | Notes: Formulas & Quick Revision
Don't Miss: Foreign Universities in India | Study Guide
एनटीए देशभर के कई शहरों और 15 विदेशी शहरों में जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा आयोजित करेगा। उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन की जरूरत होगी।
जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 2, 3, 4, 7, 8 और 9 अप्रैल को होगी। पेपर 1 (बीई/बीटेक) सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक होगा, जबकि पेपर 2 (बीआर्क/बीप्लान) सुबह 9 से दोपहर 12:30 बजे तक होगा।
JEE Main 2025 Admit Card: संशोधित परीक्षा तिथि वेबसाइट पर उपलब्ध
कुछ छात्रों ने शिकायत की थी कि उनकी बोर्ड परीक्षा और जेईई मेन की तिथियां एक ही दिन पड़ रही हैं। इस समस्या को हल करने के लिए, एनटीए ने ऐसे छात्रों के लिए एक नया परीक्षा स्लॉट प्रदान करने का निर्णय लिया है।
संशोधित परीक्षा तिथि 28 मार्च से एनटीए की वेबसाइट पर उपलब्ध है। एनटीए ने जेईई मेन सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी है। सूचना बुलेटिन के अनुसार, जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा से 3 दिन पहले जारी किया जाएगा।
उम्मीदवारों को पहचान के प्रमाण के लिए आवेदन पत्र में अपलोड की गई फोटो आईडी और एडमिट कार्ड में उल्लिखित फोटो आईडी भी साथ लानी होगी। अभ्यर्थियों को निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए और उनका पालन करना चाहिए।
JEE Main 2025 Admit Card: जेईई मेन एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सत्र 2 की शेष परीक्षा के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जेईई मेन एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर लॉगिन विवरण दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
- जेईई मेन 2025 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
- डिटेल्स चेक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
जेईई मेन 2025 सत्र 2 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी समस्या के मामले में, उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल