JEE Main 2025 Live: जेईई मेन जनवरी आंसर की jeemain.nta.nic.in पर जारी; रिजल्ट डेट, कटऑफ स्कोर, लेटेस्ट अपडेट
एनटीए जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की 2025 पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | February 4, 2025 | 11:00 PM IST
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जनवरी 2025 सत्र के लिए जेईई मेन आंसर की जारी कर दी गई है। जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर जेईई मेन आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए ने जेईई मेन 2025 आंसर की के साथ जेईई मेन 2025 रिस्पॉन्स शीट भी जारी की है। जेईई मेन 2025 सत्र 1 रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। जेईई मेन 2025 सत्र 1 परीक्षा 22 से 30 जनवरी तक आयोजित की गई थी।
नोटिस के अनुसार, जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की 2025 पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया जाएगा। समय सीमा के भीतर उम्मीदवार प्रति प्रश्न 200 रुपये का भुगतान करके चुनौती दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद, एनटीए जनवरी सत्र के लिए जेईई मेन 2025 फाइनल आंसर की और जेईई मेन 2025 रिजल्ट जारी करेगा।
JEE Main 2025 Session 1 Answer Key: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा के बाद जेईई मेन सेशन 1 आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- जेईई मेन आंसर डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालें।
- आवश्यकता होने पर कैंडिडेट चुनौती दर्ज करा सकते हैं।
एनटीए ने अभी तक जेईई मेन आंसर की 2025 की तिथि की आधिकारिकतौर पर पुष्टि नहीं की है। लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एनटीए जेईई मेन की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
JEE Main 2025 Session 2 Registration: जेईई मेन 2025 सत्र 2
एनटीए की ओर से अप्रैल 2025 सत्र के लिए जेईई मेन 2025 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जेईई मेन 2025 सेशन 2 के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 24 फरवरी तक पंजीकरण कर सकते हैं। जेईई मेन 2025 सत्र 2 परीक्षा 1 अप्रैल से 8 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।
February 4, 2025 | 11:00 PM IST
JEE Main 2025 Live: जेईई मेन रिजल्ट
जेईई मेन रिजल्ट संशोधित अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार और घोषित किया जाएगा। किसी भी व्यक्तिगत उम्मीदवार को उसकी चुनौती की स्वीकृति/अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा।
February 4, 2025 | 10:20 PM IST
JEE Main 2025 Live: जेईई मेन्स आंसर की चैलेंज शुल्क
एनटीए जेईई मेन अधिसूचना 2025 के अनुसार, जेईई मेन सत्र 1 आंसर की को चुनौती देने की अंतिम तिथि 6 फरवरी रात 11.50 बजे तक है। जो उम्मीदवार प्रोविजनल उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें प्रति प्रश्न 200 रुपये आपत्ति शुल्क का भुगतान करके चुनौती देने की अनुमति दी जाएगी।
February 4, 2025 | 10:00 PM IST
JEE Main 2025 Live: डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- अब JEE Main Answer Key 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन नंबर और पासवर्ड सबमिट करें।
- अब स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखाई देगा।
- JEE Main Answer Key 2025 देखें और डाउनलोड करें।
February 4, 2025 | 09:30 PM IST
JEE Main 2025 Live: जेईई मेन्स नॉर्मेलाइजेशन प्रक्रिया
एनटीए जेईई मेन्स 2025 परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त रॉ अंकों की नॉर्मेलाइजेशन प्रक्रिया के बाद स्कोर निर्धारित करेगा। ओवरऑल स्कोर के अलावा, प्रत्येक विषय के लिए अलग-अलग जेईई मेन 2025 स्कोर सामने आएंगे।
February 4, 2025 | 08:41 PM IST
JEE Main 2025 Live: जेईई मेन्स आंसर की चैलेंज
एनटीए की तरफ से जारी आधिकारिक नोट्स में कहा गया है कि बिना औचित्य/सबूत के और निर्धारित लिंक के अलावा किसी अन्य माध्यम से दायर की गई चुनौतियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
February 4, 2025 | 08:03 PM IST
JEE Main 2025 Live: जेईई मेन्स आंसर की चैलेंज शुल्क
एनटीए जेईई मेन अधिसूचना 2025 के अनुसार, जेईई मेन सत्र 1 आंसर की को चुनौती देने की अंतिम तिथि 6 फरवरी रात 11.50 बजे तक है। जो उम्मीदवार प्रोविजनल उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, उन्हें प्रति प्रश्न 200 रुपये आपत्ति शुल्क का भुगतान करके चुनौती देने की अनुमति दी जाएगी।
February 4, 2025 | 07:24 PM IST
JEE Main 2025 Live: जेईई मेन्स आंसर की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड
जेईई मेन 2025 परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए प्रोविजनल आंसर की को चुनौती देने और रिकॉर्ड किए गए उत्तरों वाले प्रश्नपत्र आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर अपलोड कर दिए गए हैं।
February 4, 2025 | 06:43 PM IST
JEE Main 2025 Live: जेईई मेन्स आंसर परीक्षा विवर
जेईई मेन परीक्षा 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2025 को पेपर 1 बी.ई./बी.टेक. और 30 जनवरी 2025 को पेपर 2ए: बी. आर्क, पेपर 2बी: बी. प्लानिंग के लिए देश भर के 289 शहरों में स्थित 618 केंद्रों पर और 15 भारत के बाहर के शहर में आयोजित की गई थी।
February 4, 2025 | 06:07 PM IST
JEE Main 2025 Live: जेईई मेन्स आंसर की, रिस्पॉन्स शीट
जेईई मेन्स 2025 सत्र 1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर, रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पासवर्ड के साथ आवेदन संख्या दर्ज करना होगा।
February 4, 2025 | 05:42 PM IST
JEE Main 2025 Live: जेईई मेन्स आंसर की जारी
जेईई मेन्स 2025 सत्र 1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की चेक कर सकते हैं।
February 4, 2025 | 05:20 PM IST
JEE Main 2025 Live: जेईई मेन्स सत्र 2 परीक्षा तिथि
जेईई मेन 2025 सत्र 2 1 अप्रैल से 8 अप्रैल, 2025 तक होने वाला है। यह परीक्षा 32 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), 26 भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी), और 40 सरकार द्वारा वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों (जीएफटीआई) सहित कुछ सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश प्रदान करती है।
February 4, 2025 | 04:42 PM IST
JEE Main 2025 Live: जेईई मेन्स सत्र 1 परीक्षा तिथि
जेईई मेन्स 2025 सत्र 1 परीक्षा 22 से 30 जनवरी तक आयोजित की गई थी। परीक्षार्थी अब आंसर की का इंतजार कर रहे हैं। जेईई परीक्षा के दूसरे सत्र के लिए भी पंजीकरण शुरू हो चुका है।
February 4, 2025 | 04:04 PM IST
JEE Main 2025 Live: जेईई मेन्स सत्र 1 आंसर की
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) जल्द ही जेईई मुख्य 2025 सत्र 1 के लिए उत्तर कुंजी जारी करेगी। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर जेईई मेन्स 2025 उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।
February 4, 2025 | 03:30 PM IST
JEE Main 2025 Live: जेईई मेन्स सत्र 2 पंजीकरण
जेईई मेन्स सत्र 2 पंजीकरण लिंक आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर सक्रिय है। छात्र जेईई मेन सत्र 2 के लिए पंजीकरण फॉर्म 25 फरवरी, 2025 तक रात 11:50 बजे तक भर सकते हैं।
February 4, 2025 | 03:02 PM IST
JEE Main 2025 Live: जेईई मेन रिजल्ट डेट
एनटीए जेईई मेन आंसर की 2025 पर की गई चुनौतियों की विषय विशेषज्ञों की टीम समीक्षा करेगा, जिसके बाद जेईई मेन फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी किया जाएगा। जेईई मेन रिजल्ट 2025 की घोषणा 12 फरवरी तक की जाएगी, जबकि स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.ac.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
February 4, 2025 | 02:39 PM IST
JEE Main 2025 Live: जेईई मेन जनवरी आंसर की
एनटीए आज जेईई मेन 2025 जनवरी सत्र के लिए उत्तर कुंजी जारी कर सकता है। उत्तर कुंजी लिंक आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.ac.in पर उपलब्ध होगी। जेईई मेन 2025 जनवरी सत्र 22, 23, 24, 28, 29 और 30 जनवरी, 2025 को आयोजित किया गया था।
February 4, 2025 | 01:56 PM IST
JEE Mains Answer Key 2025 Live: जेईई मेन 2025 सिटी सिलेक्शन
जेईई मेन सेशन 2 रजिस्ट्रेशन 2025 के दौरान, उम्मीदवार प्राथमिकता के क्रम में अपनी पसंद के किसी भी 4 शहरों का चयन कर सकते हैं।
February 4, 2025 | 01:35 PM IST
JEE Mains Answer Key 2025 Live: जेईई मेन 2025 रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट
जेईई मेन 2025 सेशन 2 पंजीकरण विंडो jee main nta nic in पर खुली है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, सत्र 2 परीक्षा के लिए जेईई मेन 2025 पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 फरवरी है।
February 4, 2025 | 12:50 PM IST
JEE Mains Answer Key 2025 Live: जेईई मेन उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्न चरणों का पालन करके जेईई मेन आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- जेईई मेन आंसर डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालें।
इसे भी पढ़ें - Top IIT Colleges in India 2025: भारत के टॉप 5 आईआईटी संस्थान कौन से हैं? रैंक, फीस, एलिजिबिलिटी जानें
February 4, 2025 | 12:10 PM IST
JEE Mains Answer Key 2025 Live: जेईई मेन आंसर-की जल्द
जेईई मेन 2025 सत्र 1 की उत्तर कुंजी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी की जाएगी।
February 4, 2025 | 11:47 AM IST
JEE Mains Answer Key 2025 Live: जेईई एडवांस के लिए पात्र उम्मीदवार
jee main 2025 में आवश्यक पर्सेंटाइल हासिल करने वाले उम्मीदवार ही जेईई एडवांस्ड 2025 में बैठने के पात्र होंगे।
February 4, 2025 | 11:31 AM IST
JEE Mains Answer Key 2025 Live: जेईई मेन स्कोर
नोटिस में कहा गया कि, “एनटीए परिणाम/एनटीए स्कोर की घोषणा से पहले एनटीए वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in/ पर उम्मीदवारों द्वारा किए गए रिकॉर्ड किए गए उत्तरों और प्रश्नपत्रों को प्रदर्शित करेगा। रिकॉर्ड किए गए उत्तर दो से तीन दिनों तक प्रदर्शित किए जाने की संभावना है।”
February 4, 2025 | 10:59 AM IST
JEE Mains Answer Key 2025 Live: जेईई मेन रिस्पॉन्स शीट 2025
एनटीए सत्र 1 परीक्षा 2025 के लिए उत्तर कुंजी 2025 के साथ जेईई मुख्य प्रतिक्रिया पत्रक जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से प्रतिक्रिया पत्रक डाउनलोड कर सकते हैं।
February 4, 2025 | 10:34 AM IST
JEE Mains Answer Key 2025 Live: जेईई मेन सत्र 1 उत्तर कुंजी
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- सत्र 1 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड लिंक ओपन करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और आंसर की डाउनलोड करें।
February 4, 2025 | 10:05 AM IST
JEE Mains Answer Key 2025 Live: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट डेट
एनटीए 12 फरवरी तक जेईई मेन 2025 सत्र 1 का परिणाम घोषित करेगी। उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड के साथ लॉग इन करके आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपना jee mains 2025 result जांच सकते हैं।
February 4, 2025 | 09:24 AM IST
JEE Mains Answer Key 2025 Live: जेईई मेन आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो
एनटीए जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की 2025 पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी देगा। jee main 2025 answer key date चुनौती दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रोसेसिंग फीस के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा।
February 4, 2025 | 08:58 AM IST
JEE Mains Answer Key 2025 Live: जेईई मेन मार्किंग स्कीम
जेईई मेन 2025 मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। वहीं, अनुत्तरीय प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं (jee main 2025 answer key date) दिया जाएगा।
February 4, 2025 | 08:29 AM IST
JEE Mains Answer Key 2025 Live: जेईई मेन उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्न चरणों का पालन करके जेईई मेन आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- जेईई मेन आंसर डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालें।
इसे भी पढ़ें - Top IIT Colleges in India 2025: भारत के टॉप 5 आईआईटी संस्थान कौन से हैं? रैंक, फीस, एलिजिबिलिटी जानें
February 4, 2025 | 08:24 AM IST
JEE Mains Answer Key 2025 Live: जेईई मेन आंसर की कब जारी होगी?
परीक्षा एजेंसी एनटीए ने जेईई मेन उत्तर कुंजी 2025 जारी करने की तिथि की घोषणा नहीं की है। हालांकि, पिछले रुझानों के आधार पर इसे 2-3 दिनों में जारी किए जाने की उम्मीद है।
February 4, 2025 | 08:23 AM IST
JEE Mains Answer Key 2025 Live: जेईई मेन उत्तर कुंजी
जेईई मेन 2025 सत्र 1 की उत्तर कुंजी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIT Admission 2025: आईआईटी में बिना जेईई कैसे मिलेगा एडमिशन? जानें क्या-क्या हैं विकल्प
- Top Dental Colleges in India 2025: भारत के टॉप डेंटल कॉलेज कौन से हैं? एलिजिबिलिटी, रैंक, फीस जानें
- JEE Main 2025 Result: जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट जल्द; जानें टॉप एनआईटी की कोर्स-वाइज ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक
- GATE 2025: आईआईटी कानपुर में एमटेक प्रोग्राम के लिए गेट कटऑफ क्या होगी? रैंक, फीस और पात्रता जानें
- JEE Main 2025: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक
- JEE Advanced 2025: आईआईटी पटना के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक जानें
- JEE Main 2025: एनआईटी जालंधर के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? एनआईआरएफ रैंक, कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें
- JEE Advanced 2025: आईआईटी धारवाड़ के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक जानें
- JEE Main 2025: एनआईटी अगरतला के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? एनआईआरएफ रैंक, कटऑफ और एलिजिबिलिटी जानें
- JEE Advanced 2025: आईआईटी रोपड़ के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? ब्रान्चवाइज रैंक स्कोर जानें