JEE Main 2025: तकनीकी खामी के चलते बेंगलुरु केंद्र की परीक्षा रीशेड्यूल, एडमिट कार्ड जल्द, जानें एग्जाम डेट
Santosh Kumar | January 22, 2025 | 04:04 PM IST | 2 mins read
जारी अधिसूचना के अनुसार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही जेईई मेन 2025 पुनर्निर्धारित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आज यानी 22 जनवरी से जेईई मेन 2025 सेशन 1 की परीक्षा आयोजित कर रही है। जेईई मेन 2025 परीक्षा 30 जनवरी तक देश और विदेश में बनाए गए केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। हालांकि, तकनीकी गड़बड़ियों के कारण बेंगलुरु केंद्र पर शिफ्ट 1 परीक्षा को पुनर्निर्धारित किया गया है। एनटीए ने आधिकारिक वेबसाइट पर इस संबंध में एक नोटिस जारी किया है।
एनटीए ने जारी नोटिस में कहा कि 22 जनवरी 2025 को ईटैलेंट, (टीसी कोड-40086), नंबर 3, बेलमार एस्टेट, नागासांद्रा मेन रोड, बेंगलुरु, कर्नाटक में आयोजित जेईई मेन सत्र-1 (शिफ्ट-1) परीक्षा तकनीकी समस्या के कारण पुनर्निर्धारित की गई है।
JEE Main 2025: जेईई मेन पुनर्निर्धारित परीक्षा तिथि
जारी अधिसूचना के अनुसार, 114 छात्रों के लिए एनटीए पुनर्निर्धारित परीक्षा अब 28 और 29 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। एनटीए जेईई मेन 2025 पुनर्निर्धारित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी करेगी।
जेईई मेन 2025 की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। एनटीए ने बाकी केंद्रों पर शिफ्ट 1 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। शिफ्ट 2 शाम 6 बजे खत्म होगी।
JEE Main 2025 Exam Date: परीक्षा तिथि
एनटीए ने इससे पहले 20 जनवरी को यूएई के शारजाह में परीक्षा केंद्र में बदलाव के बारे में अधिसूचना जारी की थी। साथ ही नए परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी साझा की थी। इस संबंध में अधिसूचना आधिकारिक साइट पर उपलब्ध है।
एनटीए भारत और विदेश के 15 शहरों में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य)-2025 सत्र-1 आयोजित करेगा। पेपर 1 (बीई/बीटेक) की परीक्षा 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी 2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
30 जनवरी को एनटीए पेपर 2A (बी.आर्क), पेपर 2B (बी.प्लानिंग) और दोनों (बी.आर्क और बी.प्लानिंग) के लिए परीक्षा आयोजित करेगा। यह परीक्षा दूसरी शिफ्ट में दोपहर 3 बजे से शाम 6:30 बजे तक होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें