JEE Main 2024 Session 2 Result: जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट डेट घोषित, 25 अप्रैल को होगा जारी
Saurabh Pandey | April 19, 2024 | 07:09 PM IST | 1 min read
जेईई मेन की ऑल इंडिया रैंक सेशन 2 रिजल्ट के साथ घोषित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने दोनों सत्र में भाग लिया है, उनके दोनों पालियों में से सर्वश्रेष्ठ स्कोर को सूची के लिए माना जाएगा।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य 2024 रिजल्ट तिथि घोषित कर दी है। एनटीए की तरफ से 25 अप्रैल को जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा का रिजल्ट ऑनलाइन घोषित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अपना जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.ac.in पर जाकर देख सकेंगे।
एनटीए रिजल्ट के साथ में ही जेईई मेन सेशन 2 फाइनल आंसर की भी जारी करेगा। एनटीए जेईई मेन सेशन 2 परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।
जेईई मेन परिणाम जारी होने के बाद, उम्मीदवार जेईई एडवांस के लिए आवेदन करने के लिए प्राधिकरण द्वारा जारी आधिकारिक जेईई मेन कटऑफ देख सकते हैं। JoSAA काउंसलिंग के लिए पंजीकरण अस्थायी रूप से 10 जून, 2024 से शुरू होगा।
मार्किंग स्कीम
जेईई मेन 2024 सेशन 2 परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को चार अंक दिए जाएंगे। किसी भी प्रश्न का जवाब देने पर (-1) अंक दिया जाएगा। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा तिथि
एनटीए ने जेईई मेन 2024 सेशन 2 परीक्षा 4, 5, 6, 8, 9 और 12 अप्रैल, 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा देश भर के 319 शहरों (भारत के बाहर के 22 शहरों सहित) में आयोजित की गई थी। जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा में कुल 300 अंकों के 90 प्रश्न थे।
Also read GPAT 2024 Registration: ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूट टेस्ट के लिए पंजीकरण natboard.edu.in पर शुरू
जेईई मेन रिजल्ट डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट-jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
- जेईई मेन रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या, जन्म तिथि आदि दर्ज करें।
- अब सबमिट पर क्लिक करें।
- पेज स्कोरकार्ड और रैंक विवरण के साथ जेईई मेन 2024 परिणाम प्रदर्शित करेगा।
- अब स्कोरकार्ड को सेव कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच