JEE Main 2024 Session 2 Registration: जेईई मेन सत्र 2 आवेदन का अंतिम दिन आज, jeemain.nta.ac.in से करें अप्लाई
Santosh Kumar | March 2, 2024 | 07:17 AM IST | 2 mins read
जो उम्मीदवार जेईई मेन 2024 सत्र 1 रिजल्ट के परिणामों से खुश नहीं हैं, वे भी सत्र 2 के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 4 से 15 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य सत्र 2 पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 2 मार्च से बंद कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक जेईई मेन सत्र 2 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Atomic Structure | Law of Motion | PYQs (Matrices & Determinants)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
जो उम्मीदवार जेईई मेन 2024 सत्र 1 रिजल्ट के परिणामों से खुश नहीं हैं, वे भी सत्र दो के लिए आवेदन कर सकते हैं। JEE Main 2024 Session 2 का आयोजन अप्रैल माह में किया जाएगा, परीक्षा 4 से 15 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। अगर आपने पहले आवेदन किया है तो इस बार आपको केवल परीक्षा शुल्क ही देना होगा।
जेईई मेन परीक्षा 2024 जनवरी सत्र 1 एनटीए द्वारा बीई, बी.टेक के लिए 24 जनवरी से 1 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा भारत के बाहर 21 शहरों सहित देश भर के 291 शहरों में स्थित 544 अद्वितीय केंद्रों पर आयोजित की गई थी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अनुसार, कुल 11,70048 छात्र एनटीए जेईई मेन्स 2024 सत्र 1 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए।
JEE Mains Registration 2024: आवश्यक दस्तावेज
जेईई मेन्स 2024 पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों की एक सूची उम्मीदवारों को प्रदान की गई है।
- फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई छवियां।
- कक्षा 12 और कक्षा 10 के प्रमाण पत्र।
- श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि आरक्षित श्रेणी से संबंधित है)।
- जेईई मेन्स पंजीकरण शुल्क 2024 भुगतान के लिए डेबिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग विवरण।
- फोटो पहचान प्रमाण जैसे आधार, बैंक पासबुक, राशन कार्ड कॉपी आदि।
Also read JEE Main 2024 Toppers: जेईई मेन सत्र 1 टॉपर्स सूची जारी, 23 उम्मीदवारों ने हासिल किए 100 परसेंटाइल
JEE Main 2024 Session 2 Registration- कैसे करें आवेदन?
जेईई मेन 2024 सत्र 2 पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित चरण की मदद ले सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर JEE Main 2024 Session 2 Registration Link पर क्लिक करें।
- यदि पहले आवेदन नहीं किया है तो अपना पंजीकरण करें, वहीं पहले से पंजीकृत उम्मीदवार आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
- प्रासंगिक दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट ले लें।
आपको बता दें कि उम्मीदवारों को एक से अधिक आवेदन पत्र भरने की अनुमति नहीं है। एक से अधिक आवेदन संख्या वाले किसी भी उम्मीदवार को यूएफएम (अनुचित साधन) माना जाएगा, और उस उम्मीदवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’