JEE Main 2024 Session 2: जेईई मेन सत्र 2 फाइनल आंसर-की जल्द होगी जारी, jeemain.nta.ac.in से कर सकेंगे डाउनलोड
Santosh Kumar | April 17, 2024 | 08:31 AM IST | 1 min read
जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 4 से 12 अप्रैल तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी जिसमें कुल 12.57 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य सत्र 2 की फाइनल आंसर-की जल्द ही राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी की जाएगी। फाइनल उत्तर कुंजी की मदद से परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने अंकों की गणना कर सकेंगे। जेईई मेन सत्र 2 की अंतिम उत्तर कुंजी की घोषणा के बाद, उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा का रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी किया जाएगा।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's | Study Guide
New: Physics Formula Handbook | PYQ Strategy | Notes: Formulas | Rank Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
जेईई मेन सत्र 2 की अनंतिम उत्तर कुंजी पहले ही जारी की जा चुकी है। इसे डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करने की जरूरत होगी।
इसके अलावा एनटीए ने प्रश्न पत्रों के साथ पेपर 1 (बी.ई/बी.टेक) की अनंतिम उत्तर कुंजी में रुचि रखने वालों के लिए वेबसाइट पर रिकॉर्ड की गई प्रतिक्रियाएं भी अपलोड की हैं। बता दें कि जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा 4 से 12 अप्रैल तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
एनटीए ने पेपर 1 परीक्षा 4, 5, 6, 8, 9 को आयोजित की थी जबकि पेपर 2 परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित की गई थी। इसमें कुल 12.57 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। जबकि एनटीए, जेईई मेन्स 2024 सत्र 1 के लिए कुल 12,25,529 छात्र उपस्थित हुए। जेईई परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार एनआईटी, आईआईटी और सीएफटीआई में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
Also read JEE Main 2024 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 आंसर-की, रिस्पॉन्स शीट jeemain.nta.ac.in पर जारी
JEE Main Session 2 Final Answer Key 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके JEE Main Session 2 Final Answer Key 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, JEE Main 2024 Session 2 Final Answer Key पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करके Submit करें।
- JEE Main Session 2 Final Answer Key 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसे डाउनलोड करें और अपने अंकों की गणना करें
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच