JEE Main 2024 Exam City Intimation Slip: एनटीए ने बीटेक के लिए जारी की सिटी इंटिमेशन स्लिप, जानें प्रक्रिया
Alok Mishra | January 18, 2024 | 06:12 AM IST | 1 min read
एनटीए द्वारा बीटेक के लिए जेईई मेन 2024 सत्र 1 सिटी इंटिमेशन स्लिप jeemain.nta.ac.in पर जारी कर दी गई है। जेईई मेन्स 2024 सेशन 1 का आयोजन 24, 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी को किया जाएगा।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने बीटेक के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। एनटीए ने 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी 2024 को सेशन 1 के पेपर 1 के लिए सिटी इंटिमेशन अब आधिकारिक साइट jeemain.nta.ac.in पर डाउनलोड करने के लिए होस्ट कर दिया है। जेईई मेन सिटी इंटिमेशन स्लिप को आधिकारिक साइट से आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन की मदद से डाउनलोड की जा सकती है।
सेशन 1 बीई/बीटेक के जेईई मेन पेपर 1 की परीक्षा दो पालियों में सुबह 9.00-12.00 बजे तक और दूसरी पाली में 3.00-6.00 बजे तक आयोजित की जाएगी। जेईई मेन 2024 एडमिट कार्ड परीक्षा तारीख से तीन दिन पूर्व जारी किया जाएगा।
जेईई मेन 2024 सिटी इंटिमेशन स्लिप कैसे डाउनलोड करें
- सबसे पहले आधिकारिक साइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
- लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में JEE(Main) 2024 : Download Advance City Intimation (Click Here) पर क्लिक करें।
- विंडो में जेईई मेन सेशन1 बीटेक सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए वांछित जानकारी भरकर सबिट करें।
- जेईई मेन सेशन1 बीटेक सिटी इंटिमेशन स्लिप पीडीएफ स्क्रीन पर डाउनलोड हो जाएगी।
- इसमें दिए गए जेईई मेन बीटेक सिटी स्लिप को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
बीआर्क और बी प्लानिंग प्रोग्रामों में प्रवेश के लिए पेपर 2ए और पेपर 2बी का आयोजन 24 जनवरी को दूसरी शिफ्ट में किया जाना है। इसके लिए JEE Main 2024 city intimation slip 12 जनवरी को पहले ही जारी की जा चुकी है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी