Trusted Source Image

JEE Main 2024 Exam Date: जेईई मेन 2024 सत्र 1 एडमिट कार्ड 20 जनवरी को, देखें पूरी जानकारी

Abhay Pratap Singh | January 13, 2024 | 09:50 AM IST | 1 min read

जेईई मेन 2024 सत्र 1 परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी से 1 फरवरी तक किया जाएगा। सिटी इंटिमेशन स्लिप 12 जनवरी को जारी कर दी गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

जेईई मेन 2024 सीजन 1 का रिजल्ट 12 फरवरी को जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक- फ्रीपिक)
जेईई मेन 2024 सीजन 1 का रिजल्ट 12 फरवरी को जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक- फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने JEE Main 2024 Exam Date का शेड्यूल जारी कर दिया है। 24 जनवरी को दूसरी पाली में बीआर्क और बी प्लानिंग (पेपर 2ए और पेपर 2बी) की परीक्षा ली जाएगी।

बीआर्क और बी प्लानिंग के लिए 12 जनवरी को जेईई मेन 2024 सत्र 1 सिटी स्लिप जारी की गई है। 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी 2024 को होने वाली परीक्षा के लिए जेईई मेन 2024 एग्जाम सिटी स्लिप जल्द जारी की जाएगी।

जेईई मेन 2024 परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, एग्जाम दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। जेईई मेन्स 2024 सत्र 1 की परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी और सत्र 2 की परीक्षा एनटीए द्वारा 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी।

जेईई मेन 2024 दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और द्वितीय शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। जेईई मेन सत्र 1 पेपर की कुल अवधि 3 घंटे है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications