JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि कल, 17 मई को जारी होगा एडमिट कार्ड
Abhay Pratap Singh | May 6, 2024 | 01:56 PM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस 2024 पंजीकरण शुल्क का भुगतान उम्मीदवार लास्ट डेट 10 मई तक ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।
नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (आईआईटी मद्रास) द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस 2024 (जेईई एडवांस 2024) के लिए पंजीकरण विंडो कल यानी 7 मई को बंद कर दी जाएगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस 2024 आवेदन पत्र भर सकते हैं।
जेईई एडवांस 2024 रजिस्ट्रेशन के लिए एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों को 1,600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। इसके अलावा अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को पंजीकरण करने के लिए 3,200 रुपये का भुगतान करना होगा। उम्मीदवारों के लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 10 मई है।
जेईई मेन 2024 के बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई), बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बीटेक) पेपर में शीर्ष 2.5 लाख सफल उम्मीदवार जेईई एडवांस 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं। आईआईटी मद्रास द्वारा 17 मई को जेईई एडवांस 2024 एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट करें।
Also read JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस्ड परीक्षा शहरों की सूची जारी, देखें कहां-कहां होंगे एग्जाम
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास जेईई एडवांस 2024 परीक्षा 26 मई को आयोजित करेगा। जेईई एडवांस प्रश्नपत्र 2024 का आयोजन दो पेपरों पेपर-1 और पेपर-2 के लिए होगा। पेपर-1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर-2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
जेईई एडवांस परीक्षा देशभर के 229 शहरों और देश के बाहर 3 शहरों अबू धाबी, दुबई और काठमांडू में आयोजित होगी। जेईई एडवांस परीक्षा केंद्रों को सात जोन आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी भुवनेश्वर, आईटी रूड़की, आईआईटी कानपुर और आईआईटी मद्रास जोन में बांटा गया है।
JEE Advanced 2024: कैसे आवेदन करें?
योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से 7 मई तक जेईई एडवांस 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर विजिट करें।
- अब, “JEE (MAIN) 2024 योग्य उम्मीदवार पंजीकरण” टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद पंजीकरण करें और लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और फीस का भुगतान करें।
- भरे गए फॉर्म को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र