JEE Advanced Answer Key 2026: जेईई एडवांस्ड प्रोविजनल आंसर की jeeadv.ac.in पर आज, डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | May 25, 2026 | 08:54 AM IST | 1 min read
जेईई एडवांस्ड प्रोविनजल आंसर की 2026 पर अभ्यर्थियों को शुल्क भुगतान के साथ समय-सीमा के भीतर आपत्तियां उठाने का मौका भी दिया गया है।
Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.
Download EBookनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान, रुड़की (IIT Roorkee) द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड 2026 (JEE Advanced 2026) की प्रोविनजल उत्तर कुंजी आज जारी की जाएगी। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से जेईई एडवांस्ड 2026 प्रोविजनल आंसर की जांच सकेंगे।
JEE Advanced 2027: Syllabus | Preparation Tips | Chapter-Wise Weightage
Latest: JEE Advanced 2026- QP | Analysis | PYQ's (Last 15 Years)
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
जेईई एडवांस्ड उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड प्रोविनजल आंसर की 2026 पर 26 मई को शाम 5:00 बजे तक आपत्तियां उठाने का मौका भी दिया गया है।
उम्मीदवारों को चुनौती दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 500 रुपये शुल्क का भुगतान भी करना होगा। समय-सीमा के भीतर उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार और जारी की जाएगी। जेईई एडवांस्ड 2026 रिजल्ट 1 जून को जारी किया जाएगा।
जेईई एडवांस्ड 2026 आंसर की सहायता से संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। इससे पहले, जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए रिस्पॉन्स शीट 21 मई को जारी की गई है। जेईई एडवांस्ड परीक्षा 17 मई को दो पालियों में पेपर-1 और पेपर-2 के लिए आयोजित की गई थी।
जेईई मेन 2026 में सफल शीर्ष 2.5 लाख उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2026 में शामिल होने के लिए पात्र थे। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी आईआईटी संस्थानों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।
JEE Advanced 2026 Provisional Answer Key 2026: डाउनलोड करें
सबसे पहले, जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://jeeadv.ac.in/ पर जाएं। होमपेज पर जेईई एडवांस्ड प्रोविजनल आंसर की 2026 लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। उत्तर कुंजी जांचें और आवश्यकता होने पर आपत्तियां उठाएं।
अगली खबर
]CBSE Class 12 Scanned Copy 2026: सीबीएसई ने उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी के लिए आवेदन तिथि 25 मई तक बढ़ाई
कुछ छात्रों और अभिभावकों द्वारा ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम को लेकर जताई गई चिंताओं के बाद सीबीएसई ने उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन और सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच