Trusted Source Image

JEE Advanced 2026 Paper Leak: जेईई एडवांस्ड पेपर 1 लीक होने का दावा, परीक्षा से एक दिन पहले टेलीग्राम पर अपलोड

Santosh Kumar | May 18, 2026 | 04:17 PM IST | 1 min read

दावा किया जा रहा है कि टेलीग्राम पर कुछ चैनलों ने जेईई एडवांस्ड 2026 पेपर का 1 का पीडीएफ साझा किया, जिसमें पासवर्ड प्रोटेक्टेड फाइलें थीं।

Back

JEE Advanced 2026 College Predictor

Predict your IIT admission chances based on JEE Advanced rank, category, gender, and quota. Get AI-powered college predictions with past cutoff trends.

Try Now
जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा से ठीक एक दिन पहले, टेलीग्राम पर पेपर-1 लीक होने के दावे सामने आए हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिंक)
जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा से ठीक एक दिन पहले, टेलीग्राम पर पेपर-1 लीक होने के दावे सामने आए हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिंक)

नई दिल्ली: जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा से ठीक एक दिन पहले, पेपर-1 के कथित लीक को लेकर सोशल मीडिया पर दावे सामने आए हैं। जेईई एडवांस्ड प्रश्न पत्र एक टेलीग्राम चैनल पर अपलोड किया गया, जिससे लाखों उम्मीदवारों और उनके माता-पिता में घबराहट फैल गई है। नीट यूजी 2026 पेपर लीक विवाद के बाद, यदि ये दावे सच हैं, तो वे परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।

दावा किया जा रहा है कि टेलीग्राम पर कुछ चैनलों ने जेईई एडवांस्ड 2026 पेपर का 1 का पीडीएफ साझा किया, जिसमें पासवर्ड प्रोटेक्टेड फाइलें थीं। सोशल मीडिया पर इस खबर के संबंध में कई पोस्ट्स और स्क्रीनशॉट्स वायरल हो रहे हैं।

हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस वर्ष आईआईटी में दाखिले के लिए जेईई एडवांस्ड 2026 का आयोजन आईआईटी रुड़की ने किया। जेईई एडवांस्ड परीक्षा 17 मई को दो अलग-अलग पालियों में आयोजित की गई।

Also readJEE Advanced 2026 Exam Live: जेईई एडवांस्ड ऑफिशियल प्रश्न पत्र जारी, एनालिसिस, आंसर की जानें

टेलीग्राम के अलावा रेडिट के अलग-अलग सबरेडिट्स पर, यूजर्स ने कथित तौर पर जेईई एडवांस्ड पेपर 1 की एक पीडीएफ शेयर की और दावा किया कि यह लीक हो गया है। रेडिट पर कई थ्रेड्स में दर्जनों पेज और पीडीएफ लिंक शेयर किए।

जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा में, जेईई मेन 2026 के शीर्ष 2.5 लाख क्वालिफायर्स ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। 'एक्स' पर कई यूजर्स कथित जेईई एडवांस्ड पेपर लीक के संबंध में पोस्ट भी शेयर कर रहे हैं और व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications