LiveTrusted Source Image

JEE Advanced 2026 Exam Live: जेईई एडवांस्ड शिफ्ट 1 परीक्षा शुरू, एग्जाम डे गाइडलाइंस, ड्रेस कोड जानें

Saurabh Pandey | May 17, 2026 | 09:40 AM IST | 1 min read

जेईई एडवांस्ड में प्राप्त अंकों के आधार पर B.Tech, इंटीग्रेटेड मास्टर्स और ड्यूल डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश निर्धारित किया जाएगा। परीक्षा और प्रवेश से संबंधित सभी निर्णय JAB 2026 द्वारा ही लिए जाएंगे।

Back

JEE Advanced 2026 Rank Predictor

Predict your JEE Advanced 2026 rank using Careers360’s Rank Predictor. Estimate your probable rank based on marks and plan college choices wisely.

Try Now
बीटेक, बीएस और बीआर्क प्रवेश परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
बीटेक, बीएस और बीआर्क प्रवेश परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) 2026 परीक्षा आज 17 मई को सुबह 9 बजे से देश भर के विभिन्न केंद्रों पर शुरू हो चुकी है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए परीक्षा नियामक संस्था ने इस बार बेहद सख्त गाइडलाइंस और ड्रेस कोड लागू किया है।

जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा में दो पेपर होंगे - पेपर 1 और पेपर 2। छात्रों को दोनों पेपर एक ही दिन अलग-अलग शिफ्ट में देने होंगे। प्रश्न कक्षा 11 और 12 के भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित के विषयों से आएंगे। JEE Advanced 2026 की रैंक सूची केवल उन उम्मीदवारों के लिए तैयार की जाएगी, जो पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में शामिल होंगे।

कुल अंक दोनों पेपरों में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के अंकों को जोड़कर निकाले जाएंगे। अंतिम रैंक उम्मीदवार द्वारा प्राप्त कुल अंकों पर निर्भर करेगी। यदि दो छात्रों के अंक समान होते हैं, तो रैंक तय करने के लिए टाई-ब्रेकिंग नियमों का पालन किया जाएगा।

JEE Advanced 2026 Prohibited Items: इन चीजों को ले जाने पर पाबंदी

परीक्षा केंद्र के भीतर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए कई चीजों को प्रतिबंधित किया गया है-

  1. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स :- स्मार्ट, डिजिटल, एनालॉग या प्रोग्रामेबल घड़ियां, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड और स्मार्ट चश्मे।
  2. स्टेशनरी और कागज - किसी भी तरह का छपा या कोरा कागज, लॉग टेबल, राइटिंग पैड, स्केल, ज्योमेट्री/पेंसिल बॉक्स, पाउच, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव और इलेक्ट्रॉनिक पेन।
  3. पर्सनल सामान - वॉलेट (बटुए), हैंडबैग, गॉगल्स (धूप के चश्मे), बेल्ट और टोपी।
  4. आभूषण व मेटालिक चीजें - अंगूठी, ब्रेसलेट, बैंड, ईयररिंग्स (झुमके), नोज पिन, चेन, नेकलेस, पेंडेंट, बैज, ब्रोच, हेयर पिन, हेयर बैंड और बड़े बटन वाले कपड़े।

JEE Advanced 2026: ड्रेस कोड और धार्मिक वस्तुओं के नियम

धार्मिक प्रतीक - उम्मीदवारों को 'ताबीज' या 'चार्म' न पहनने की सलाह दी गई है। हालांकि, आस्था से जुड़ी वस्तुएं (जैसे कड़ा, कृपाण आदि) पहनने की अनुमति है, लेकिन इसके लिए छात्रों को जांच (फ्रिस्किंग) के लिए समय से काफी पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। यदि जांच में कोई संदिग्ध उपकरण मिलता है, तो उसे अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

कपड़े और जूते - हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है, लेकिन जरूरत पड़ने पर पूरी आस्तीन (Full Sleeves) के कपड़े या ऊनी कपड़े पहने जा सकते हैं (इसके लिए भी जल्दी रिपोर्ट करना होगा)। जूतों की जगह चप्पल या सैंडल जैसे खुले फुटवियर पहनने की सलाह दी गई है।

Also read JEECUP Exam Schedule 2026 Revised: यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा शेड्यूल में बदलाव, अब 2-9 जून तक होगा एग्जाम

JEE Advanced 2026: परीक्षा पैटर्न

जेईई एडवांस्ड 2026 प्रवेश परीक्षा 3 घंटे की होगी और इसमें 54 प्रश्न होंगे (प्रत्येक विषय में 18)। जेईई एडवांस्ड प्रश्न पत्र कुल 360 अंकों का होगा, जिसमें प्रत्येक प्रश्नपत्र अधिकतम 180 अंकों का होगा। जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा पैटर्न के अनुसार, दोनों प्रश्नपत्रों में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित शामिल हैं। इनमें बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) और संख्यात्मक प्रश्न होंगे। रैंकिंग के लिए छात्रों को दोनों प्रश्नपत्रों में उपस्थित होना अनिवार्य है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

JEE Advanced 2026 की रैंक सूची केवल उन उम्मीदवारों के लिए तैयार की जाएगी, जो पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में शामिल होंगे। कुल अंक दोनों पेपरों में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के अंकों को जोड़कर निकाले जाएंगे।

May 17, 2026 | 09:40 AM IST

JEE Advanced 2026 Prohibited Items: इन चीजों को ले जाने पर पाबंदी

परीक्षा केंद्र के भीतर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए कई चीजों को प्रतिबंधित किया गया है-

  1. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स :- स्मार्ट, डिजिटल, एनालॉग या प्रोग्रामेबल घड़ियां, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड और स्मार्ट चश्मे।
  2. स्टेशनरी और कागज - किसी भी तरह का छपा या कोरा कागज, लॉग टेबल, राइटिंग पैड, स्केल, ज्योमेट्री/पेंसिल बॉक्स, पाउच, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव और इलेक्ट्रॉनिक पेन।
  3. पर्सनल सामान - वॉलेट (बटुए), हैंडबैग, गॉगल्स (धूप के चश्मे), बेल्ट और टोपी।
  4. आभूषण व मेटालिक चीजें - अंगूठी, ब्रेसलेट, बैंड, ईयररिंग्स (झुमके), नोज पिन, चेन, नेकलेस, पेंडेंट, बैज, ब्रोच, हेयर पिन, हेयर बैंड और बड़े बटन वाले कपड़े।

May 17, 2026 | 09:35 AM IST

जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा में दो पेपर होंगे

जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा में दो पेपर होंगे - पेपर 1 और पेपर 2। छात्रों को दोनों पेपर एक ही दिन अलग-अलग शिफ्ट में देने होंगे। प्रश्न कक्षा 11 और 12 के भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और गणित के विषयों से आएंगे। JEE Advanced 2026 की रैंक सूची केवल उन उम्मीदवारों के लिए तैयार की जाएगी, जो पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में शामिल होंगे।

May 17, 2026 | 09:30 AM IST

JEE Advanced 2026: जेईई एडवांस्ड पेपर 1 शुरू

जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) 2026 परीक्षा आज 17 मई को सुबह 9 बजे से देश भर के विभिन्न केंद्रों पर शुरू हो चुकी है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए परीक्षा नियामक संस्था ने इस बार बेहद सख्त गाइडलाइंस और ड्रेस कोड लागू किया है।

[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications