Trusted Source Image

JEECUP Exam Schedule 2026 Revised: यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा शेड्यूल में बदलाव, अब 2-9 जून तक होगा एग्जाम

Saurabh Pandey | May 12, 2026 | 06:37 PM IST | 2 mins read

यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न संस्थानों द्वारा पेश किए जाने वाले इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, फार्मेसी और अन्य पॉलिटेक्निक कार्यक्रमों के विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए होगी। JEECUP परीक्षा की संशोधित तिथि 2026 आधिकारिक वेबसाइट - jeecup.admissions.nic.in पर ऑनलाइन जारी कर दी गई है।

JEECUP परीक्षा की संशोधित तिथि 2026 आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर ऑनलाइन जारी कर दी गई है। (आधिकारिक वेबसाइट)
JEECUP परीक्षा की संशोधित तिथि 2026 आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर ऑनलाइन जारी कर दी गई है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राज्य स्तरीय उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की तिथि संशोधित कर दी है। पहले यह परीक्षा 15 मई से 22 मई, 2026 के बीच आयोजित होनी थी, लेकिन छात्रों के अनुरोध और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए अब इसे 2 जून से 9 जून, 2026 के मध्य आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

इससे पहले अभ्यर्थियों की मांग पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 11 मई 2026 कर दिया गया था। आवेदन की समय सीमा में इस विस्तार के कारण ही परीक्षा की प्रस्तावित तिथियों को भी आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है, ताकि छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न संस्थानों द्वारा पेश किए जाने वाले इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, फार्मेसी और अन्य पॉलिटेक्निक कार्यक्रमों के विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए होगी। JEECUP परीक्षा की संशोधित तिथि 2026 आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर ऑनलाइन जारी कर दी गई है।

JEECUP Exam Schedule 2026: परीक्षा पैटर्न

जीकप परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें 100 बहुविकल्पीय (MCQs) प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसकी कुल अवधि 150 मिनट होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलते हैं और गलत उत्तर के लिए 'नेगेटिव मार्किंग' की जाएगी। परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी।

JEECUP का पाठ्यक्रम सभी ग्रुप्स के अनुसार अलग-अलग होगा। जीकप इंजीनियरिंग ग्रुप में गणित, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान शामिल होंगे, जबकि अन्य समूहों में अंग्रेजी, रीजनिंग और सामान्य ज्ञान शामिल होंगे।

विषय
प्रश्नों की संख्या
प्रति प्रश्न अंक
कुल अंक
गमित
30
4
120
फिजिक्स
30
4
120
केमिस्ट्री
30
4
120
सामान्य जागरुकता, रीजनिंग, अंग्रेजी
10
4
40
कुल
100
400

Also read HP PAT, LEET Revised Dates 2026: एचपी पीएटी, एलईईटी का संशोधित शेड्यूल जारी, 24 मई से आवेदन

JEECUP क्या है?

JEECUP 2026 परीक्षा को उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के नाम से जाना जाता है। यह उत्तर प्रदेश में इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में डिप्लोमा, पोस्ट-डिप्लोमा और पॉलिटेक्निक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications