JEE Advanced AAT 2024: जेईई एडवांस आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए पंजीकरण आज से शुरू, अंतिम तिथि 10 जून
Abhay Pratap Singh | June 9, 2024 | 11:10 AM IST | 2 mins read
कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में कम से कम 75% अंक प्राप्त करने वाले कैंडिडेट जेईई एडवांस्ड एएटी 2024 में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटी मद्रास) ने आज यानी 9 जून से संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस एएटी 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवारों के लिए जेईई एडवांस आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 10 जून शाम 5 बजे तय की गई है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास द्वारा समय सीमा समाप्त होने के बाद जेईई एडवांस एएटी 2024 पंजीकरण लिंक बंद कर दी जाएगी।
कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कम से कम 75% अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस एएटी 2024 में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे। इसके अलावा, एससी/ एसटी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 65 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।
JEE एडवांस AAT 2024 प्रवेश परीक्षा केवल आईआईटी वाराणसी, आईआईटी रुड़की और IIT खड़गपुर में उपलब्ध BArch कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। JEE एडवांस्ड के परिणामों में उत्तीर्ण उम्मीदवार AAT 2024 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Also read JEE Advanced 2024 Result Live: आईआईटी जेईई एडवांस्ड रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक, टॉपर्स, कट-ऑफ अपडेट
जेईई एडवांस एएटी परीक्षा 2024 का आयोजन 12 जून को किया जाएगा। आईआईटी जेईई एडवांस एएटी परीक्षा सभी आईआईटी में 3 घंटे यानी 180 मिनट की अवधि के लिए आयोजित होगी। जेईई एडवांस एएटी एग्जाम में शामिल छात्रों के लिए प्रश्नपत्र केवल अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध कराया जाएगा।
सूचना में कहा गया कि, जेईई एडवांस एएटी परीक्षा के लिए अलग से एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा के दौरान जेईई एडवांस 2024 एडमिट कार्ड और एक वैध आईडी प्रूफ ले जाना होगा। परीक्षा अधिकारी 15 जून को एएटी 2024 परीक्षा परिणाम घोषित करेंगे।
JEE Advanced AAT 2024: कैंसे आवेदन करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर कैंडिडेट आसानी से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- जेईई एडवांस पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें और आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’