Abhay Pratap Singh | June 9, 2024 | 10:29 AM IST | 2 mins read
उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि की सहायता से अपना जेईई एडवांस रिजल्ट 2024 देख सकते हैं।
Download JEE Advanced Last 15 Years Question Papers PDF with solutions. Practise previous year questions, understand trends and boost your preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: आईआईटी मद्रास ने जेईई एडवांस रिजल्ट 2024 के साथ ही जेईई एडवांस फाइनल आंसर की 2024 पेपर-1 और पेपर-2 के लिए जारी कर दी गई है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस 2024 में उपस्थित कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर फाइनल आंसर की देख सकते हैं।
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
JEE Advanced 2027: Syllabus | Preparation Tips | Chapter-Wise Weightage
New: JEE Advanced 2026: Hardest, Easiest & Tricky Questions
Latest: JEE Advanced 2026- QP | Analysis | PYQ's (Last 15 Years)
जेईई एडवांस रिजल्ट 2024 जेईई एडवांस अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया गया है। जेईई एडवांस 2024 प्रोविजनल आंसर की 2 जून को जारी की गई थी। वहीं, जेईई एडवांस प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2024 के खिलाफ 3 जून तक उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज का मौका भी दिया गया था।
जेईई एडवांस 2024 परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र आईआईटी जेईई एडवांस फाइनल आंसर की 2024 की मदद से अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं। जेईई एडवांस 2024 परीक्षा पेपर-1 और पेपर-2 के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (आईआईटी मद्रास) द्वारा 26 मई को आयोजित की गई थी।
Also readJEE Advanced 2024 Result Live: आईआईटी जेईई एडवांस्ड रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक, टॉपर्स, कट-ऑफ अपडेट
जेईई एडवांस 2024 एग्जाम में कुल 1,80,200 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, जिनमें से कुल 48,248 अभ्यर्थी संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस 2024 में उत्तीर्ण हुए हैं। कैंडिडेट जेईई एडवांस 2024 की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस्ड रिजल्ट लिंक 2024 देख सकते हैं।
जेईई एडवांस परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण अभ्यर्थी देश भर के 23 आईआईटी और अन्य प्रतिभागी संस्थानों में प्रवेश के लिए जोसा काउंसलिंग में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। जोसा 10 जून से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करेगा। नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट जेईई एडवांस की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद से जेईई एडवांस 2024 अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं: