Santosh Kumar | June 9, 2024 | 09:59 AM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस्ड 2024 स्कोरकार्ड में आईआईटी जेईई एडवांस्ड परीक्षा में उम्मीदवार के अंक, कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) और कैटेगरी रैंक लिस्ट शामिल है।
Predict your JEE Advanced 2026 rank using Careers360’s Rank Predictor. Estimate your probable rank based on marks and plan college choices wisely.
Try Now
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (आईआईटी मद्रास) ने आज यानी 9 जून को जेईई एडवांस्ड 2024 पेपर 1 और पेपर 2 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in से जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2024 चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस वर्ष जेईई एडवांस्ड परीक्षा 26 मई को आयोजित की गई थी।
JEE Advanced: Admit card Link | Last 15 Year's QP's | Top Skipped, Wrongly Attempted Questions
JEE Advanced 2026: Rank Predictor | College Predictor
JEE Advanced QP's & SP's: QP's 2025 | SP's 2026 | Paper Analysis 2025
Don't Miss: Foreign Universities in India | India's Best B.Tech Counsellors - Book Your Seat
जेईई एडवांस्ड 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आईआईटी मद्रास की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी। जेईई एडवांस्ड 2024 स्कोरकार्ड में आईआईटी जेईई एडवांस्ड परीक्षा में उम्मीदवार के अंक, कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) और कैटेगरी रैंक लिस्ट शामिल है।
जेईई एडवांस 2024 पेपर 1 और 2 दोनों में कुल 180,200 उम्मीदवार शामिल हुए, जिसमें से कुल 48,248 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। जेईई एडवांस 2024 परीक्षा में कुल उत्तीर्ण उम्मीदवारों में से 7,964 महिला उम्मीदवार हैं। जेईई एडवांस परीक्षा 26 मई को आयोजित की गई थी।
आईआईटी दिल्ली जोन के वेद लाहोटी कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) में शीर्ष रैंक हासिल की है। वेद लाहोटी को 360 में से 355 अंक मिले हैं। आईआईटी बॉम्बे जोन की द्विजा धर्मेशकुमार पटेल सीआरएल 7 के साथ शीर्ष रैंक वाली महिला उम्मीदवार हैं। द्विजा ने 360 में से 332 अंक प्राप्त किए हैं।
प्राधिकरण ने आईआईटी जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणामों के साथ-साथ जेईई एडवांस्ड टॉपर सूची भी जारी की है। आईआईटी मद्रास ने परिणाम के साथ-साथ जेईई एडवांस्ड 2024 की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की है।
संस्थान ने प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर प्राप्त आपत्तियों के आधार पर जेईई एडवांस्ड फाइनल आंसर-की 2024 घोषित की है। जेईई एडवांस्ड 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आईआईटी में प्रवेश के लिए जोसा काउंसलिंग 2024 में भाग ले सकते हैं। जोसा काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन विंडो 10 जून को खोली जाएगी।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से JEE Advanced Result 2024 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं-