JEE Advanced 2026 Response Sheet: जेईई एडवांस्ड रिस्पॉन्स शीट jeeadv.ac.in पर जारी, 25 मई को आएगी आंसर-की
Santosh Kumar | May 21, 2026 | 06:01 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की की मदद से अनुमानित स्कोर की गणना कर सकेंगे। यह प्रक्रिया अंकों का आकलन करने में सहायता करेगी।
Predict your IIT admission chances based on JEE Advanced rank, category, gender, and quota. Get AI-powered college predictions with past cutoff trends.
Try Nowनई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) रुड़की ने आज अपनी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जेईई एडवांस्ड 2026 के उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवार अब अपनी रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं। इन रिस्पॉन्स शीट में परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों द्वारा चुने गए उत्तर दर्ज हैं, जिससे वे अपने प्रदर्शन का प्रारंभिक मूल्यांकन कर सकते हैं।
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
JEE Advanced 2026: College Predictor | IIT Admission Cut-Off Marks
अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड 2026 एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा। वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद, रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ डाउनलोड किया जा सकता है।
आईआईटी रुड़की के अनुसार, प्रोविजनल आंसर-की 25 मई को जारी की जाएगी। उम्मीदवार रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की की मदद से अनुमानित स्कोर की गणना कर सकेंगे। यह प्रक्रिया अंकों का आकलन करने में सहायता करेगी।
JEE Advanced 2026 Response Sheet: कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से जेईई एडवांस्ड रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ डाउनलोड या चेक कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जेईई एडवांस्ड रिस्पॉन्स शीट संबंधी लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करके आईडी लॉगइन करें।
- जेईई एडवांस्ड 2026 रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- विवरणों की जांच करें और पीडीएफ डाउनलोड कर लें।
JEE Advanced Answer Key 2026: जेईई एडवांस्ड आंसर की चैलेंज डेट
रिस्पॉन्स शीट जारी होने के बाद, उम्मीदवार 25 और 26 मई तक प्रोविजनल आंसर-की के खिलाफ आपत्तियां उठा सकेंगे। आयोग आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद फाइनल आंसर-की जारी करेगा। रिजल्ट 1 जून को घोषित होने की उम्मीद है।
जेईई एडवांस्ड परीक्षा, जो 17 मई को हुई, देश के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए अत्यंत जरूरी है। लाखों छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया। यदि रिस्पॉन्स शीट में कोई विसंगति दिखती है, तो पोर्टल पर दिए हेल्पलाइन पर संपर्क करें।
जेईई एडवांस्ड रिजल्ट जारी होने के बाद, पात्र उम्मीदवारों जोसा (संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण) काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा, ताकि वे आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई में एडमिशन पा सकें।
अगली खबर
]Bihar DElED Admit Card 2026: बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 28 मई को होगा जारी, जानें डाउनलोड लिंक, एग्जाम डेट
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 28 मई को आधिकारिक वेबसाइट form.bsebdeled.com/login पर जारी किए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए यह एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच