JEE Advanced 2024 Scorecard: जेईई एडवांस्ड स्कोरकार्ड लिंक एक्टिव, jeeadv.ac.in से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | July 26, 2024 | 05:41 PM IST | 1 min read
जेईई एडवांस्ड स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
Predict your IIT admission chances based on JEE Advanced rank, category, gender, and quota. Get AI-powered college predictions with past cutoff trends.
Try Nowनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (आईआईटी मद्रास) ने आज यानी 26 जुलाई को जेईई एडवांस्ड 2024 स्कोरकार्ड लिंक सक्रिय कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in से जेईई एडवांस्ड स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई एडवांस्ड स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
JEE Advanced 2026: College Predictor | IIT Admission Cut-Off Marks
New: Apply to Multiple B.Tech Colleges Through Free 1:1 Counselling
जेईई एडवांस्ड स्कोरकार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे जेईई एडवांस्ड 2024 पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और पंजीकृत मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। जेईई एडवांस्ड 2024 पेपर 1 और पेपर 2 का रिजल्ट आईआईटी मद्रास ने 9 जून को जारी किया था।
JEE Advanced 2024 Scorecard: स्कोरकार्ड विवरण
उम्मीदवार संस्थान के आधिकारिक पोर्टल से जेईई एडवांस्ड 2024 का परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक अभी भी सक्रिय है। संस्थान ने 9 जून को परिणाम के साथ जेईई एडवांस्ड फाइनल आंसर की 2024 भी घोषित की थी। इस साल जेईई एडवांस्ड परीक्षा 26 मई को आयोजित की गई थी।
जेईई एडवांस्ड स्कोरकार्ड 2024 में निम्नलिखित विवरण दिए गए हैं जैसे- जेईई एडवांस्ड पंजीकरण संख्या, जेईई एडवांस्ड रोल नंबर, उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, योग्यता स्थिति रैंक, श्रेणीवार अखिल भारतीय रैंक (एआईआर), पेपर 1 और 2 दोनों में विषयवार अंक और कुल अंक।
JEE Advanced 2024 Scorecard Link: डाउनलोड करने के चरण
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से JEE Advanced Scorecard 2024 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, JEE Advanced Scorecard Link पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवेदन संख्या, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- JEE Advanced 2024 Scorecard स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अपने अंक, रैंक जांचें और परिणाम डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा