Trusted Source Image

RRB NTPC UG CBT-2 Exam Date 2026: एनटीपीसी यूजी सीबीटी 2 परीक्षा तिथि घोषित, सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड डेट जानें

Saurabh Pandey | August 25, 2026 | 10:45 AM IST | 2 mins read

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने अंडरग्रेजुएट पदों के लिए सीबीटी 2 परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा से 10 दिन पहले एग्जाम सिटी लिंक जारी होगा और परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए आधार-लिंक बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य रहेगा।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को फर्जी वादों और दलालों से सावधान रहने की चेतावनी दी है।(आधिकारिक वेबसाइट)
रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को फर्जी वादों और दलालों से सावधान रहने की चेतावनी दी है।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट सीबीटी 2 परीक्षा की तारीख घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार सीबीटी 1 में पास हुए हैं, वे सीबीटी 2 परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in या आरआरबी की क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 2) 17 सितंबर 2026 की जानी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा कार्यक्रम को ध्यान में रखकर अपनी तैयारी शुरू करनी चाहिए।

RRB NTPC UG City Slip 2026: सिटी स्लिप विवरण

आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट परीक्षा के लिए शहर की जानकारी देने वाली सूचना पर्ची परीक्षा से 10 दिन पहले जारी की जाएगी। एससी, एसटी उम्मीदवारों के लिए यात्रा प्राधिकरण डाउनलोड करने का लिंक आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर सक्रिय कर दिया जाएगा।

RRB NTPC UG Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डेट

एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को इसे आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर डाउनलोड करना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

RRB NTPC UG 2026: आधार-लिंक बायोमेट्रिक सत्यापन

परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों का आधार-लिंक बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना मूल आधार कार्ड या ई-सत्यापित आधार का प्रिंटआउट लाना अनिवार्य है। आसानी से प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि यदि उन्होंने अब तक अपना सत्यापन नहीं कराया है, तो rrbapply.gov.in पर लॉगिन करके आधार सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर लें।

उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी गई है कि परीक्षा के दिन किसी भी असुविधा से बचने के लिए UIDAI सिस्टम में अपना आधार कार्ड अनलॉक स्थिति में रखें। साथ ही, आधार कार्ड में नाम, जन्म तिथि (10वीं के प्रमाण पत्र के अनुसार), नवीनतम फोटो, बायोमेट्रिक्स, पता और पिता का नाम सही और अपडेट होना चाहिए।

Also read UPSSSC ANM Result 2026: यूपीएसएसएससी एएनएम रिजल्ट upsssc.gov.in पर जारी, 10272 कैंडिडेट डीवी के लिए चयनित

दलालों से सावधान रहने की चेतावनी

रेलवे भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को फर्जी वादों और दलालों से सावधान रहने की चेतावनी दी है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आरआरबी में चयन केवल कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और उम्मीदवारों की मेरिट के आधार पर होता है। भर्ती से जुड़ी किसी भी नवीनतम जानकारी के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर ही भरोसा करें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications