JEE Advanced Cut-off 2024: जेईई एडवांस्ड 2024 कट-ऑफ सभी श्रेणियों के लिए बढ़ी, योग्यता अंक जानें
Abhay Pratap Singh | June 9, 2024 | 12:52 PM IST | 2 mins read
जेईई एडवांस 2024 रिजल्ट में इस साल 48,248 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। वेद लाहोटी ने सीआरएल में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
Predict your IIT admission chances based on JEE Advanced rank, category, gender, and quota. Get AI-powered college predictions with past cutoff trends.
Try Nowनई दिल्ली: संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस 2024 की कट-ऑफ सभी श्रेणियों के लिए बढ़ा दी गई है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ने जेईई एडवांस 2024 कट-ऑफ के साथ ही जेईई एडवांस 2024 परिणाम और जेईई एडवांस टॉपर लिस्ट 2024 जारी की है।
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
JEE Advanced 2026: College Predictor | IIT Admission Cut-Off Marks
New: Apply to Multiple B.Tech Colleges Through Free 1:1 Counselling
जेईई एडवांस परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार जेईई एडवांस परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं। कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) के लिए योग्यता अंक इस वर्ष 10 है, जो पिछले साथ 8 था।
आईआईटी दिल्ली जोन के वेद लाहोटी ने इस साल JEE एडवांस परीक्षा में CRL में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। वहीं, कुल 48,248 उम्मीदवार परीक्षा में पास हुए। परीक्षा अधिकारियों ने नतीजों के साथ ही JEE एडवांस्ड 2024 फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है।
जेईई एडवांस 2024 परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी की घोषणा के तुरंत बाद कई उम्मीदवारों ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस रिजल्ट 2024 नहीं खुलने का आरोप लगाया है। छात्रों ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर आईआईटी मद्रास से इस समस्या को ठीक करने का अनुरोध किया है।
Also read JEE Advanced 2024 Result Live: आईआईटी जेईई एडवांस्ड रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक, टॉपर्स, कट-ऑफ अपडेट
JEE Advanced Cut Off 2024: श्रेणीवार योग्यता अंक
जेईई एडवांस 2024 के लिए आवश्यक योग्यता अंक नीचे सारणी में देख सकते हैं:
| रैंक लिस्ट |
प्रत्येक विषय में न्यूनतम अंक |
न्यूनतम कुल अंक |
|---|---|---|
|
सामान्य रैंक सूची (सीआरएल) |
10 |
109 |
|
ओबीसी-एनसीएल रैंक सूची |
9 |
98 |
|
जनरल-ई़डब्ल्यूएस रैंक सूची |
9 |
98 |
|
एससी रैंक सूची |
5 |
54 |
|
एसटी रैंक सूची |
5 |
54 |
|
कॉमन-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची (CRL-PwD) |
5 |
54 |
|
ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची |
5 |
54 |
|
जनरल-ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची |
5 |
54 |
|
एससी-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची |
5 |
54 |
|
एसटी-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची |
5 |
54 |
|
प्रारंभिक पाठ्यक्रम (पीसी) रैंक सूची |
2 |
27 |
JEE Advanced Rank List: सीआरएल के लिए कट-ऑफ
जेईई एडवांस्ड 2024 के उम्मीदवारों को सीआरएल में शामिल होने के लिए विषयवार के साथ ही कुल योग्यता अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होगी। कुल अंकों की गणना गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान में प्राप्त अंकों के योग के रूप में की जाएगी।
- अधिकतम कुल अंक: 360 (पेपर 1 और पेपर 2 में 180-180)
- गणित में अधिकतम अंक: 120 (पेपर 1 और पेपर 2 में प्रत्येक 60)
- भौतिकी में अधिकतम अंक: 120 (पेपर 1 और पेपर 2 में प्रत्येक 60)
- रसायन विज्ञान में अधिकतम अंक: 120 (पेपर 1 और पेपर 2 में प्रत्येक 60)
JEE Advanced cut-off 2024: रैंक सूची
जेईई एडवांस 2024 रैंक सूची में उम्मीदवारों को शामिल करने के मानदंड नीचे दिए गए हैं।
| रैंक लिस्ट |
प्रत्येक विषय में अंकों का न्यूनतम प्रतिशत |
प्रत्येक विषय में अंकों का न्यूनतम प्रतिशत |
|---|---|---|
|
सामान्य रैंक सूची (सीआरएल) |
8.68% |
30.34% |
|
ओबीसी-एनसीएल रैंक सूची |
7.8% |
27.30% |
|
जनरल-ई़डब्ल्यूएस रैंक सूची |
7.8% |
27.30% |
|
एससी रैंक सूची |
4.34% |
15.17% |
|
एसटी रैंक सूची |
4.34% |
15.17% |
|
सामान्य-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची (CRL-PwD) |
4.34% |
15.17% |
|
ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची |
4.34% |
15.17% |
|
जनरल-ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची |
4.34% |
15.17% |
|
एससी-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची |
4.34% |
15.17% |
|
एसटी-पीडब्ल्यूडी रैंक सूची |
4.34% |
15.17% |
|
प्रारंभिक पाठ्यक्रम (पीसी) रैंक सूची |
2.17% |
7.58% |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’