Jharkhand Polytechnic Result 2026: झारखंड पॉलिटेक्निक रिजल्ट जारी, काउंसलिंग के लिए आवेदन शुरू

Saurabh Pandey | August 7, 2026 | 02:47 PM IST | 1 min read

झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही 7 अगस्त से काउंसलिंग के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। पात्र उम्मीदवार निर्धारित समय अवधि में अपनी पसंद भरकर लॉक कर सकते हैं।

काउंसलिंग के सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को राज्य भर के सरकारी और प्राइवेट पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने झारखंड पॉलिटेक्निक एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जो उम्मीदवार इस एंट्रेंस टेस्ट में शामिल हुए थे, वे अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करके ऑफिशियल वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार अब काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। उन्हें रजिस्ट्रेशन, काउंसलिंग फीस का पेमेंट, कॉलेज और ब्रांच की चॉइस फिलिंग और लॉकिंग, सीट अलॉटमेंट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, एडमिशन फीस का भुगतान और अलॉट किए गए इंस्टिट्यूट में रिपोर्टिंग जैसी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी।

काउंसलिंग के सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों को राज्य भर के सरकारी और प्राइवेट पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन दिया जाएगा।

Jharkhand Polytechnic Result 2026: डाउनलोड प्रक्रिया जानें

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर रिजल्ट का लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर डालें और 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
  4. झारखंड पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2026 की पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  5. अंत में रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और सेव कर लें।

Also read Jharkhand NEET UG Counselling 2026: राज्य मेरिट सूची के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 12 अगस्त को मेरिट लिस्ट

Jharkhand Polytechnic Counselling 2026: राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल

काउंसलिंग शेड्यूल
तिथियां
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भरने की शुरुआती तिथि
7 अगस्त 2026
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भरने की अंतिम तिथि
9 अगस्त 2026
अनंतिम सीट आवंटन पत्र जारी करने की तिथि
10 अगस्त 2026 से 14 अगस्त 2026
संबंधित संस्थान में दस्तावेजों का सत्यापन और नामांकन
11 अगस्त 2026 से 14 अगस्त 2026
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]