Trusted Source Image

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: राज्य मेरिट सूची के लिए आवेदन आज से शुरू, 12 अगस्त को मेरिट लिस्ट

Saurabh Pandey | August 7, 2026 | 11:44 AM IST | 2 mins read

झारखंड नीट यूजी काउंसलिंग 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। राज्य मेरिट सूची के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 से 11 अगस्त तक चलेगी। इसके बाद 12 अगस्त को मेरिट लिस्ट जारी होगी।

अगर दूसरे राउंड और काउंसलिंग के अगले राउंड में सीट अलॉटमेंट के बाद एडमिशन नहीं लिया जाता है, तो सिक्योरिटी मनी जब्त कर ली जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
अगर दूसरे राउंड और काउंसलिंग के अगले राउंड में सीट अलॉटमेंट के बाद एडमिशन नहीं लिया जाता है, तो सिक्योरिटी मनी जब्त कर ली जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) ने नीट यूजी 2026 के अंकों के आधार पर राज्य के सरकारी और निजी मेडिकल, डेंटल और होम्योपैथिक कॉलेजों की स्टेट कोटा सीटों पर एडमिशन के लिए नामांकन प्रक्रिया की घोषणा कर दी है। पात्र उम्मीदवार राज्य मेरिट सूची में शामिल होने और काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए 7 अगस्त 2026 से 11 अगस्त 2026 (दोपहर 3 बजे) तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

राज्य मेरिट सूची के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले रजिस्टर्ड उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में 11 अगस्त दोपहर 3 बजे से रात 12 बजे तक बदलाव कर सकते हैं। इसके बाद 12 अगस्त को मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। एडमिशन के समय उम्मीदवार की उम्र 17 साल पूरी हो चुकी हो या अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स के पहले साल में एडमिशन वाले साल की 31 दिसंबर तक (यानी 31 दिसंबर 2026) तक वह उम्र पूरी हो जाएगी। उम्र की कोई ऊपरी सीमा नहीं है।

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी-I, बीसी-II
500 रुपये
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सभी श्रेणियों की महिला अभ्यर्थी
250 रुपये
किसी भी श्रेणी के दिव्यांग अभ्यर्थी
निःशुल्क

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार का 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी और अंग्रेजी विषय में अलग-अलग पास होना जरूरी है। अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी के कुल अंकों में मिलाकर कम से कम 50% अंक होने चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी को मिलाकर कम से कम 40% अंक होने चाहिए। NMC और DCI के नियमों के अनुसार, दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए भी इन तीन विषयों में मिलाकर कम से कम 40% अंक होना आवश्यक है

झारखंड राज्य के सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों/संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएचएमएस जैसे अलग-अलग कोर्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग का पहला राउंड, 12अगस्त 2026 को जारी स्टेट मेरिट लिस्ट के आधार पर 13 अगस्त 2026 से आयोजित किया जाएगा।

Also read UP NEET UG Counselling 2026: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, लास्ट डेट 12 अगस्त

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल

काउंसलिंग शेड्यूल
तिथियां
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भरने की शुरुआती तिथि
13 अगस्त 2026
सीट आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और विकल्प भरने की अंतिम तिथि
19 अगस्त 2026
भरे गए विकल्पों में संशोधन (यदि आवश्यक हो)
20 अगस्त 2026
सीट आवंटन और अंतरिम सीट आवंटन पत्र डाउनलोड करने की तिथि
22 अगस्त 2026 से 28 अगस्त 2026
संबंधित संस्थान में दस्तावेजों का सत्यापन और नामांकन
23 अगस्त 2026 से 28 अगस्त 2026

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: काउंसलिंग शुल्क

श्रेणी
काउंसलिंग शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी-I, बीसी-II
1,000 रुपये
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सभी श्रेणियों की महिला अभ्यर्थी
500 रुपये
किसी भी श्रेणी के दिव्यांग अभ्यर्थी
500 रुपये

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: सिक्योरिटी डिपॉजिट

संस्थान का प्रकार
एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रम के लिए सुरक्षा राशि
सरकारी
20,000 रुपये (अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस)
10,000 रुपये (अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग)
डीम्ड / निजी
मेडिकल कॉलेज- 2 लाख रुपये
डेंटल कॉलेज- 1 लाख रुपये
दोनों (सरकारी / निजी)
मेडिकल कॉलेज- 2 लाख रुपये
डेंटल कॉलेज- 1 लाख रुपये
स्ट्रे / मॉप-अप
50,000 रुपये
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications