Santosh Kumar | August 7, 2026 | 10:20 AM IST | 2 mins read
नीट यूजी 2026 परीक्षा पास करने वाले सभी योग्य उम्मीदवार यूपी नीट यूजी 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। रजिस्ट्रेशन 7 अगस्त को दोपहर 12 बजे शुरू होगा और 12 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक खुला रहेगा।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो रहा है। यह प्रक्रिया उत्तर प्रदेश के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में 85% स्टेट कोटा सीटों पर एमबीबीसी और बीडीएस कोर्स में एडमिशन के लिए की जा रही है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (डीजीएमई), उत्तर प्रदेश ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई है।
नीट यूजी 2026 परीक्षा पास करने वाले सभी योग्य उम्मीदवार यूपी नीट यूजी 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। रजिस्ट्रेशन 7 अगस्त को दोपहर 12 बजे शुरू होगा और 12 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक खुला रहेगा।
उम्मीदवारों को पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालना होगा, क्योंकि काउंसलिंग प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी इन्हीं पर भेजी जाएगी। उम्मीदवारों को नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी।
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 1 के लिए, उम्मीदवारों को 7 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे से 12 अगस्त को शाम 5:00 बजे के बीच ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी डिपॉज़िट जमा करनी होगी।
केवल वे उम्मीदवार ही राउंड 1 की चॉइस फिलिंग और सीट अलॉटमेंट प्रक्रियाओं में भाग लेने के योग्य होंगे जो तय समय-सीमा के भीतर फीस जमा करेंगे। पंजीकरण के लिए 2,000 रुपये का शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
चॉइस भरने से पहले सिक्योरिटी डिपॉज़िट जमा करना जरूरी है। तय सिक्योरिटी डिपॉज़िट सरकारी मेडिकल और डेंटल सीटों के लिए ₹30,000, प्राइवेट मेडिकल सीटों के लिए ₹2 लाख और प्राइवेट डेंटल सीटों के लिए ₹1 लाख है।
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग 2026 प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी मदद या जानकारी के लिए, उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 8189011696, 8189011697, 8189011698, 8189011699 और 8189011700 पर संपर्क कर सकते हैं।