Trusted Source Image

AIIMS M.Sc. Nursing 2026 Counselling: एम्स एमएससी नर्सिंग काउंसलिंग के पहले राउंड का सीट आवंटन रिजल्ट जारी

Saurabh Pandey | August 6, 2026 | 05:51 PM IST | 2 mins read

एम्स एमएससी नर्सिंग कोर्स के लिए सीट अलॉटमेंट का पहला राउंड उम्मीदवारों द्वारा 14 जुलाई से 18 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक चुनी गई प्राथमिकताओं के आधार पर पूरा किया गया है।

जिन उम्मीदवारों ने ऑनलाइन सीट आवंटन के पहले राउंड में भाग नहीं लिया, वे ऑनलाइन सीट आवंटन के दूसरे राउंड के लिए पात्र नहीं हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
जिन उम्मीदवारों ने ऑनलाइन सीट आवंटन के पहले राउंड में भाग नहीं लिया, वे ऑनलाइन सीट आवंटन के दूसरे राउंड के लिए पात्र नहीं हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए पहले चरण के ऑनलाइन सीट आवंटन का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर ऑनलाइन काउंसलिंग में हिस्सा लिया था, वे अब अपना परिणाम एम्स के आधिकारिक परीक्षा पोर्टल aiimsexams.ac.in पर जाकर देख सकते हैं।

जिन अभ्यर्थियों को इस चरण में सीट आवंटित हुई है, उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने ऑनलाइन लॉगिन पोर्टल के माध्यम से अपनी सहमति दर्ज करनी होगी। अभ्यर्थियों के पास मुख्य रूप से दो विकल्प उपलब्ध हैं-

  1. आवंटित सीट स्वीकार करना और आगे के किसी भी दौर की काउंसलिंग में भाग न लेना।
  2. सीट स्वीकार करना और अगले राउंड की काउंसलिंग में विषय/संस्थान के सुधार के लिए हिस्सा लेना।

यदि कोई अभ्यर्थी समय रहते अपना विकल्प नहीं चुनता है, तो उसकी आवंटित सीट रद्द मानी जाएगी और वह आगे के काउंसलिंग दौर से बाहर हो जाएगा। एम्स एमएससी नर्सिंग 2026 सेशन के लिए ऑनलाइन सीट अलॉटमेंट के दूसरे राउंड के लिए पात्र होने के लिए पहले राउंड में भाग लेना जरूरी है।

ऑनलाइन सीट आवंटन के पहले राउंड में जिन उम्मीदवारों को सीट (एम्स और विषय/स्पेशियलिटी) आवंटित की गई है, उन्हें ऑनलाइन सीट आवंटन पोर्टल के जरिए 12 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे तक लॉगिन करना होगा।

AIIMS M.Sc. Nursing 2026 Counselling: एम्स में 12 अगस्त तक रिपोर्टिंग

उम्मीदवार को 12 अगस्त 2026 को शाम 5 बजे तक संबंधित AIIMS में रिपोर्ट करना होगा। उन्हें ऑनलाइन सीट आवंटन पोर्टल से डाउनलोड किया गया ऑफर लेटर साथ लाना होगा और मूल प्रमाण-पत्र या एम्स मेन ग्रांट के नाम पर 1 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट (DD) जमा करना होगा, जो अंसारी नगर में देय हो। साथ ही प्रमाण-पत्रों की फोटोकॉपी भी जमा करनी होगी। डीडी तभी वापस किया जाएगा जब सीट आवंटन के किसी भी दौर में सीट जॉइन करने के लिए मूल प्रमाण-पत्र जमा किए जाएंगे।

AIIMS M.Sc. Nursing 2026 Counselling: दूसरा राउंड में चॉइस फिलिंग नहीं

एम्स एमएससी नर्सिंग कोर्स के लिए पहला राउंड पूरा होने के बाद दूसरा राउंड शुरू होगा। सीट अलॉटमेंट के दूसरे राउंड के लिए चॉइस चुनने की सुविधा नहीं दी जाएगी; इसके बजाय, कैंडिडेट ने पहले चॉइस फिलिंग राउंड में जो चॉइस चुनी थीं, उन्हीं को दूसरे राउंड के लिए माना जाएगा।

Also read AIIMS NORCET 11 2026: एम्स नॉरसेट 11 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क, परीक्षा तिथि जानें

AIIMS M.Sc. Nursing 2026 Counselling: दूसरे राउंड के लिए पात्रता

जिन उम्मीदवारों ने ऑनलाइन सीट आवंटन के पहले राउंड में भाग नहीं लिया, वे ऑनलाइन सीट आवंटन के दूसरे राउंड के लिए पात्र नहीं हैं, लेकिन वे सीट आवंटन के ओपन राउंड (यदि कोई हो) में भाग ले सकते हैं। दूसरे राउंड के लिए, ऑनलाइन सीट आवंटन प्रक्रिया का क्रम उसी मेरिट क्रम पर आधारित होगा जिसका उपयोग पहले राउंड के लिए किया गया था, और इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications