JCECEB GNM Result 2026: झारखंड जीएनएम प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, राउंड 1, 2 काउंसलिंग शेड्यूल घोषित

Saurabh Pandey | September 9, 2026 | 07:43 PM IST | 1 min read

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने झारखंड जीएनएम प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही राउंड 1, 2 काउंसलिंग का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

जीएनएम प्रवेश परीक्षा 2026 में पास हुए सभी अभ्यर्थी अपनी पसंद के अनुसार संस्थान और कोर्स का चुनाव कर सकते हैं।(आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने जीएनएम प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in के रिजल्ट कॉलम में जाकर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही पहले और दूसरे राउंड की काउंसलिंग का शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

राज्य के सरकारी नर्सिंग संस्थानों की सभी सीटों तथा गैर-सरकारी संस्थानों की 50% सीटों पर नामांकन के लिए ऑनलाइन इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की सूची पर्षद की वेबसाइट के डाउनलोड कॉलम में उपलब्ध है।

JCECEB GNM Counselling 2026: राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल

काउंसलिंग शेड्यूल
काउंसलिंग तिथि
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग
9 सितंबर 2026 से 12 सितंबर 2026
भरे गए विकल्पों में संशोधन (Editing)
13 सितंबर 2026
प्रोविज़नल सीट अलॉटमेंट लेटर जारी
15 सितंबर 2026
दस्तावेज़ सत्यापन एवं संस्थान में नामांकन
16 सितंबर 2026 से 19 सितंबर 2026

JCECEB GNM Counselling 2026: राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल

काउंसलिंग शेड्यूल
काउंसलिंग तिथि
सीट मैट्रिक्स का प्रदर्शन
21 सितंबर 2026
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग
21 सितंबर 2026 से 23 सितंबर 2026
प्रोविज़नल सीट अलॉटमेंट लेटर जारी
25 सितंबर 2026
दस्तावेज़ सत्यापन एवं संस्थान में नामांकन
26 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026

Also read SSC Selection Phase 14 City Slip 2026: एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज 14 एग्जाम सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड कब?

JCECEB GNM Counselling 2026: काउंसलिंग शुल्क

श्रेणी
शुल्क
सामान्य, ईडब्ल्यूएस, बीसी-I, बीसी-II
400 रुपये
सभी श्रेणियों की महिला अभ्यर्थी
250 रुपये

Jharkhand GNM Counselling 2026: चॉइस फिलिंग विवरण

झारखंड जीएनएम प्रवेश परीक्षा 2026 में पास हुए सभी अभ्यर्थी अपनी पसंद के अनुसार संस्थान और कोर्स का चुनाव कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को पर्षद की वेबसाइट पर उपलब्ध 'Click here for All Online Counselling JCECEB-2026' लिंक पर क्लिक करना होगा और दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए अपना रजिस्ट्रेशन कराकर कॉलेज के विकल्प चुनने होंगे। अभ्यर्थियों द्वारा कॉलेज या सीट चुनने की संख्या पर कोई सीमा नहीं रखी गई है, इसलिए सलाह दी जाती है कि सीट मिलने की संभावना बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक विकल्पों का चयन करें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]