Trusted Source Image

AIIMS NORCET 11 Admit Card 2026: एम्स नॉरसेट 11 प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 12 सितंबर को एग्जाम

Santosh Kumar | September 9, 2026 | 12:46 PM IST | 1 min read

एम्स नॉरसेट 11 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को कैंडिडेट आईडी, मोबाइल नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके ऑफिशियल पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।

एम्स नॉरसेट 11 प्रीलिम्स एडमिट कार्ड लिंक aiimsexams.ac.in पर एक्टिव है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
एम्स नॉरसेट 11 प्रीलिम्स एडमिट कार्ड लिंक aiimsexams.ac.in पर एक्टिव है। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स), नई दिल्ली ने नर्सिंग ऑफिसर भर्ती कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (नॉरसेट-11) का एडमिट कार्ड जारी कर है। नर्सिंग ऑफिसर के लगभग 2,218 पदों के लिए स्टेज-1 (प्रारंभिक) कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट 12 सितंबर को देश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार एम्स नॉरसेट 11 प्रीलिम्स एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

एम्स नॉरसेट 11 प्रीलिम्स 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी कैंडिडेट आईडी, मोबाइल नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके ऑफिशियल पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।

AIIMS NORCET 11 Admit Card 2026: एम्स नॉरसेट एडमिट कार्ड विवरण

एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पता, रिपोर्टिंग का समय, रोल नंबर और अन्य जरूरी निर्देश जैसी जानकारी शामिल है। एग्जाम के दिन, परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और एक वैलिड फोटो पहचान-पत्र लाना जरूरी है।

नॉरसेट-11 दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण क्वालिफाइंग परीक्षा है, जिसका परिणाम लगभग 18 सितंबर को आने की उम्मीद है। सफल उम्मीदवार मेन्स में शामिल होंगे, जो 30 सितंबर को निर्धारित है।

Also readAIIMS NORCET 11 Exam City 2026: एम्स नॉरसेट 11 सिटी इंटिमेशन स्लिप aiimsexams.ac.in पर जारी

AIIMS NORCET 11 Admit Card 2026: एम्स नॉरसेट 11 एडमिट कार्ड कैसे देखें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एम्स नॉरसेट 11 स्टेज 1 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Recruitment' सेक्शन पर क्लिक करें।
  • एम्स नॉरसेट 11 भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • एम्स नॉरसेट 11 एडमिट कार्ड 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • एम्स नॉरसेट एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण जांचें और डाउनलोड करें।

सिलेक्शन प्रोसेस में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच भी शामिल है। सेंटर के अंदर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या कोई भी अनधिकृत सामान ले जाना सख़्ती से मना है। परीक्षा सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications