Trusted Source Image

AIIMS NORCET 11 Exam City 2026: एम्स नॉरसेट 11 सिटी इंटिमेशन स्लिप aiimsexams.ac.in पर जारी, एग्जाम डेट जानें

Abhay Pratap Singh | September 3, 2026 | 03:04 PM IST | 2 mins read

एम्स नॉरसेट 11 एग्जाम सिटी 2026 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट आईडी/ मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

एम्स नॉरसेट 11 एडमिट कार्ड 9 सितंबर को जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एम्स नॉरसेट 11 एडमिट कार्ड 9 सितंबर को जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्वेद विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली ने आज एम्स नॉरसेट 11 परीक्षा 2026 के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाकर 3 सितंबर से एम्स नॉरसेट 11 सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

एम्स नॉरसेट 11 एग्जाम सिटी 2026 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट आईडी/ मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। पंजीकृत अभ्यर्थियों को शहर सूचना में अपना नाम, पंजीकरण संख्या, रोल नंबर, परीक्षा शहर/ जिला, परीक्षा तिथि और परीक्षा शिफ्ट व समय सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्देश जांच सकते हैं।

नर्सिंग ऑफिसर भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (NORCET 11) के लिए स्टेज-1 परीक्षा 12 सितंबर को ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों के लिए एम्स नॉरसेट 11 एडमिट कार्ड 9 सितंबर, 2026 को जारी किया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो आईडी लाना होगा।

Also readAIIMS CRE 5 ReExam: एम्स सीआरई 5 परीक्षा बिजली गुल होने के कारण जयपुर में रद्द, रीएग्जाम 7 सितंबर को

एम्स नॉरसेट 11 चयन प्रक्रिया में स्टेज-1 (प्रारंभिक परीक्षा - क्वालिफाइंग) और स्टेज-2 (मुख्य परीक्षा - मेरिट) चरण को शामिल किया गया है। चरण 1 में सफल उम्मीदवार ही मेन्स एग्जाम में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे। दोनों चरणों में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (DV) के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

स्टेज 2 परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर को सीबीटी मोड में किया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2,218 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए एम्स नई दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

AIIMS NORCET 11 City Intimation Slip 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एम्स नॉरसेट 11 सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक https://aiimsexams.ac.in/advertisement/6a6350f7e5a81c4267f4ff04 पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
  • क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें और स्क्रिन पर सिटी स्लिप प्रदर्शित होगी।
  • एम्स नॉरसेट 11 एग्जाम सिटी जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications