Trusted Source Image

IIT JAM 2027: आईआईटी जैम रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि फिर बढ़ी, 24 अक्टूबर तक करें आवेदन

Saurabh Pandey | October 23, 2026 | 10:05 AM IST | 2 mins read

आईआईटी खड़गपुर ने जैम रजिस्ट्रेशन 2026 की अंतिम तिथि फिर से बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 24 अक्टूबर तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

शैक्षणिक वर्ष 2027-28 के लिए, 23 आईआईटीज में 89 पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम उपलब्ध हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
शैक्षणिक वर्ष 2027-28 के लिए, 23 आईआईटीज में 89 पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम उपलब्ध हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) खड़गपुर ने जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (JAM) 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा एक बार फिर बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in के जरिए 24 अक्टूबर 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

इससे पहले आवेदन फॉर्म जमा करने की समय-सीमा 12 अक्टूबर थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 19 अक्टूबर और फिर 22 अक्टूबर कर दिया गया था। इस नए बदलाव के साथ, आवेदकों को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए दो अतिरिक्त दिन मिल गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन जमा नहीं किया है, वे अब विस्तारित समय-सीमा के भीतर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

IIT JAM 2027: पात्रता मानदंड

जिन उम्मीदवारों ने अपना ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है या फिर 2027 में अपने ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर में शामिल हो रहे हैं, वे JAM 2027 परीक्षा दे सकते हैं। इसके साथ ही जिस संस्थान में एडमिशन ले रहे हैं, वहां एडमिशन की तारीख से पहले आपकी ग्रेजुएशन पूरी हो जानी चाहिए। उम्मीदवारों को संबंधित संस्थान द्वारा तय की गई समय-सीमा के भीतर अपने ग्रेजुएशन पास करने का प्रमाण (मार्कशीट/डिग्री) जमा करना होगा।

IIT JAM 2027 Application Fees: आवेदन शुल्क

श्रेणी
एक टेस्ट पेपर
दो टेस्ट पेपर
महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन
1000 रुपये
1350 रुपये
अन्य सभी
2000 रुपये
2700 रुपये

IIT JAM 2027: आवेदन प्रक्रिया जानें

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jam.iitkgp.ac.in पर जाएं।
  2. अब एप्लीकेशन पोर्टल लिंक पर क्लिक करें।
  3. जैम ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम (JOAPS) के माध्यम से रजिस्टर करें।
  4. आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें।
  5. निर्धारित दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  6. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  7. अंत में आवेदन फॉर्म का कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

Also read VITEEE 2027 Application: वीआईटीईईई रजिस्ट्रेशन विंडो viteee.vit.ac.in पर ओपन, जानें प्रक्रिया, लास्ट डेट

IIT JAM 2027 Exam Schedule: परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षा की तिथिसत्रटेस्ट पेपर
14 फरवरी 2027 (रविवार)सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक

रसायन विज्ञान (Chemistry - CY)

भूविज्ञान (Geology - GG)

गणित (Mathematics - MA)

14 फरवरी 2027 (रविवार)दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

जैव प्रौद्योगिकी (Biotechnology - BT)

अर्थशास्त्र (Economics - EN)

गणितीय सांख्यिकी (Mathematical Statistics - MS)

भौतिक विज्ञान (Physics - PH)


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]