Abhay Pratap Singh | September 3, 2026 | 01:57 PM IST | 2 mins read
नीट पीजी 2026 की पुनः परीक्षा जयपुर स्थित आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड सीतापुरा केंद्रों के प्रभावित 2,445 उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) की ओर से आज नीट पीजी (NEET PG) 2026 पुनर्परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवार एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर 3 अगस्त से नीट पीजी रीएग्जाम 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नीट पीजी 2026 की पुनः परीक्षा 5 सितंबर को दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को दोपहर 1:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। निर्धारित समय व एग्जाम सेंटर का गेट बंद होने के बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
राजस्थान के जयपुर स्थित आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड सीतापुरा केंद्रों (टीसी संख्या 41682 और 41683) में 30 अगस्त को आयोजित नीट पीजी 2026 परीक्षा बिजली गुल होने के कारण रद्द कर दी गई थी। नीट पीजी 2026 की दोबारा परीक्षा इन्हीं केंद्र के प्रभावित 2,445 छात्रों के लिए आयोजित की जा रही है।
Also readNEET PG 2026 Re Exam Petition: नीट पीजी रीएग्जाम को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर
नीट पीजी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। नीट पीजी 2026 पुनः परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार हॉल टिकट में अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम व पता सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर नीट पीजी हॉल टिकट 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एनबीईएमएस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना चाहिए। नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
इन चरणों का पालन करके उम्मीदवार नीट पीजी रीएग्जाम 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं: